13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

vikas Srivastava Hatyakand: केंद्रीय मंत्री कैशल किशोर के बेटे ने मानी गलती, जानें पुलिस ने क्या पूछे सवाल?

Vikas Srivastava Hatyakand: लखनऊ में केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के घर पर विनय श्रीवास्तव की हत्या हो गई थी। कौशल किशोर के बेटे के पिस्टल से गोली मारी गई थी। पुलिस ने कौशल किशोर के बेटे से पूछताछ की। अब आइए आपको बताते हैं पुलिस ने क्या सवाल पूछे?

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Upendra Singh

Sep 06, 2023

kaushal_kishore.jpg

Vikas Srivastava Hatyakand: केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर ने अपनी गलती मानी। पुलिस ने कहा कि मुझसे गलती हुई, मुझे अपनी पिस्टल को सुरक्षित रखना चाहिए था। विकास किशोर को हत्या के मामले में पूछताछ करने के लिये नोटिस दिया गया था। बुधवार सुबह साढ़े 8 बजे विकास ठाकुरगंज थाने पहुंचा।पुलिस ने उससे पूछताछ की।


पुलिस ने पूछे दो दर्जन से अधिक सवाल
पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे तक विकास से पूछताछ की गई। पुलिस ने विकास से असलहा के बारे में भी सवाल पूछे। विकास किशोर के घर में गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात विनय श्रीवास्तव की हत्या का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर के घर पर विकास का शव मिला था। विकास श्रीवास्तव कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर का दोस्त था। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। नीचे सवाल जवाब हैं।


पहला सवाल - पिस्टल को ऐसे क्यों छोड़ गये थे?

विनय का जवाब - यह मुझसे चूक हुई। मैं अपनी पिस्टल यहीं रख गया था, उसे सुरक्षित तरीके से रखना चाहिए था।
सवाल - पिस्टल की जानकारी किसको किसको थी?

जवाब - इस पर विनय ने कहा पता नहीं


सवाल - तुम्हारी पिस्टल से विनय की हत्या हुई ये तुम्हें कब पता चला?
जवाब - मुझे ये जानकारी सुबह दिल्ली में फोन से दी गई. तब मुझे पता चला कि ऐसी घटना हो गई है।


सवाल - कौन-कौन तुम्हारे साथ एयरपोर्ट गया था ?
जवाब - 31 अगस्त की शाम को विनय, अंकित और अजय उसे छोड़ने एयरपोर्ट गए थे। वहां से ये लोग उसके घर आ गये थे।


सवाल - क्या विनय पहले भी तुम्हारे घर रुकता था?

जवाब - हां घर पर सब लोग रुक भी जाते थे।

सवाल - इनका कोई विवाद तो नहीं था ?

जवाब - अब उस रात किस बात पर इन सब में विवाद हुआ और विनय को गोली मार दी गई। इस बारे में मुझे कुछ नहीं पता।


सवाल - कोई साजिश तो नहीं रची गई?

जवाब - ऐसा कुछ भी नहीं है सब भाई जैसे रहते थे।