सरकार ने अनलॉक को भी चरणबद्ध तरीके से लागू करने का निर्देश दिया है। 8 जून को इसके पहले चरण में अभी तक बंद चल रहे शापिंग मॉल, धार्मिक स्थल, रेस्त्रां, होटल्स भी खुल सकेंगे। यहीं नहीं शिक्षा को लेकर भी बड़ा फैसला आया है। जुलाई में दूसरे चरण में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थान, प्रशिक्षण, कोचिंग सेंटर्स आदि को खोला जा सकेगा। लेकिन यह सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की अनुमति लेने का बाद ही मुमकिन होगा। यूपी सरकार संभवतः रविवार को राज्य के लिए गाइडलाइन्स जारी करेगी, जिससे राज्य के लिए तस्वीर साफ हो पाएगी। तीसरे चरण में यूपी की स्थिति की समीक्षा के बाद ही अंतरराष्ट्रीय उड़ानों, मेट्रो, सिनेमा, जिम, स्वीमिंग पुल, बार, असेंबली हॉल को खोलने पर फैसला होगा।