सीबीआई प्रमुख के पद पर नियुक्त होने से पहले अलोक कुमार दिल्ली पुलिस के कमिश्नर थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति ने जनवरी में उनके नाम को मंजूरी देते हुए उन्हें सीबीआई चीफ बनाया। वर्मा अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्रशासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने फरवरी, 2016 को दिल्ली पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले 59 वर्षीय वर्मा दिल्ली पुलिस, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, मिजोरम और आईबी में विभिन्न पदों पर सेवाएं दे चुके हैं।