15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव कांड: आरोपी विधायक के भाई से सीबीआई कर रही interrogation

उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर से आज सीबीआई टीम पूछताछ कर रही हैं।

2 min read
Google source verification
Atul Sengar CBI remand

Atul Sengar CBI remand

लखनऊ. उन्नाव गैंगरेप मामले में आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के भाई अतुल सेंगर से आज सीबीआई टीम पूछताछ कर रही हैं। आपको बता दें कि मंगलवार को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने अतुल सेंगर समेत उसके चार अन्य साथियों- सोनू सिंह, वीरेन्द्र सिंह उर्फ़ बउवा, शैलू सिंह और विनीत मिश्रा - को चार दिन की सीबीआई रिमांड पर भेज दिया था और आज से इन लोगों की रिमांड की अवधि शुरू हो गई है।

ये भी पढ़ें- कैश किल्लत पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, केंद सरकार पर कहा ये..

क्राइम सीन का होगा रीक्रिएशन-

अतुल सेंगर पर पीड़िता के पिता के साथ मारपीट और झूठे मामले में जेल भेजने का आरोप लगा है। सीबीआई अपनी चार दिन की रिमांड में विधायक के भाई से सच उगलवाएगी। साथ ही पूछताछ के अलावा क्राइम सीन का रिक्रिएशन भी करेगी। इसी के साथ ही आरोपी विधायक के भाई का बाकी आरोपियों से आमना-सामना होगा।

सीबीआई ने विशेष न्यायिक मैजिस्ट्रेट सपना त्रिपाठी के समक्ष दलील दी की थी। आरोपियों को CSFL टीम के साथ घटना का रिक्रिएशन कर कई जरूरी तथ्यों की पुष्टि और हथियारों की बरामदगी भी करनी है। इसी के साथ घटना में शामिल कई अज्ञात लोगों की अभी भी गिरफ्तारी होनी बाकी है। ऐसे में इनसे पूछताछ जरुरी है।

अतुल ने सभी अरोपों के किया इंकार-

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर ने अपने ऊपल लगे सभी आरोपों से इंकार किया है। उसने कहा है कि जिस दिन रेप की बात पीड़िता ने कही है, उस दिन वो उन्नाव में था ही नहीं। अतुल ने सीबीआई को अपनी प्रोग्राम डायरी भी दी है साथ ही लोगों से उनके कार्यक्रमों की तस्वीरें व डिटेल भी इकट्ठा करने के लिए कहा है।

केस वापस लेने के लिए अतुल ने पीड़िता के पिता को पीटा था-

गौरतलब है कि बीते 3 अप्रैल को केस वापस लेने के लिए आरोपी विधायक कुलदीप के भाई अतुल ने पीड़िता के पिता को बेहरहमी से पीटा और उसके बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज करवाकर पीड़िता के पिता को ही जेल भिजवा दिया था। जहां 9 अप्रैल को उनकी मौत हो गई थी। इसी के बाद यह मामला और गर्मा गया था तथा गैंगरेप पीड़िता के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। प्राथमिक साक्ष्य विधायक के भाई अतुल सेंगर के खिलाफ ही दर्ज किए गए हैं।