16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कठुआ व उन्नाव में दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में महिला कांग्रेस ने रैली निकाल कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया

जिला कलक्टे्रट परिसर में प्रदर्शन कर आरोपितों को सजा दिलाने व ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।  

2 min read
Google source verification
 विरोध

टोंक जम्मू के कठुआ व यूपी के उन्नाव में हुए दुष्कर्म मामले के विरोध में महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को काला दिवस मनाया गया।

टोंक जम्मू के कठुआ व यूपी के उन्नाव में हुए दुष्कर्म मामले के विरोध में महिला कांग्रेस की ओर से मंगलवार को काला दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस से जुड़ी महिलाओं ने जिला कलक्टे्रट परिसर में प्रदर्शन कर आरोपितों को सजा दिलाने व ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की।

महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष जेबा खान के नेतृत्व में सुबह महिलाएं डाक बंगले में एकत्र हुई। इसके बाद रैली के रूप में कलक्ट्रेट परिसर पहुंची। महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुए थी। इनमें बेटी होना गुनाह है, आरोपितों को फांसी दो, इस देश नहीं आना लाडो आदि स्लोगन लिखकर महिलाओं के साथ हो रही दुष्कर्म की घटनाओं पर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष जेबा खान का कहना था कि भाजपा राज में महिलाएं व बेटियां सुरक्षित नहीं है। आए दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में रुकमणि देवी, सीमा, रुबीना, हीना, रूही, नीलिमा, सुनिल बंसल, इम्तियाज खान, अख्तर सुलेमान, जावेद चिश्ती, युसुफ इंजीनियर, अताउल्ला खान, मुराद गांदी, आतिफ नकवी, अहसान बाबा समेत कई कार्यकर्ता व महिलाएं शामिल थी।
टीकेसीआई
टोंक कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता।

रैली निकाल महाविद्यालय खोलने की मांग की
पीपलू. कस्बे में राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर कस्बे सहित क्षेत्र के गांव के विद्यार्थियों ने मंगलवार को पीपलू बस स्टैण्ड से रैली निकाली। रैली के रूप में कॉलेज खोलने की मांग के नारे लगाते हुए 2 किलोमीटर दूर उपखंड मुख्यालय पर गए। जहां मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी अर्पिता सोनी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि सभी उपखण्ड मुख्यालयों पर राजकीय महाविद्यालय है। पीपलू में राजकीय महाविद्यालय नहीं होने से निजी कॉलेज में प्रवेश लेना या बाहर जाना विवशता है। विद्यार्थियों ने बताया कि औसतन क्षेत्र से हर साल कक्षा 12 वीं से लगभग 1000 से अधिक बच्चे उत्तीर्ण होते है। क्षेत्र के 25 सरकारी व तीन निजी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में वर्तमान सत्र में कक्षा 12 में कुल 1141 का नामांकन है। इस अवसर पर ज्ञापन देने वाले वरुण दाधीच, कंवरपाल बदूडी, रामचरण वैष्णव, योगेश जैन, पंकज आचार्य, रवि जांगिड़, शुभम डाबोरिया, हनुमान प्रजापत, वीरेंद्र सिंह राजावत , विष्णु चंदेल, आदि मौजूद थे।