17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking: मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने सांसद राकेश सिंह, बोले- 230 सीटें जीतना ही लक्ष्य

Breaking: मध्यप्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष बने सांसद राकेश सिंह, बोले- 230 सीटें जीतना ही लक्ष्य
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 18 Apr 2018, 1:34 PM IST

rakesh singh

भोपाल। मध्यप्रदेश भाजपा को नए अध्यक्ष मिल गए, जबलपुर से सांसद राकेश सिंह को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी ताजपोशी के लिए अक्षय तृतीया का दिन खासतौर से चुना गया था। प्रदेश प्रभारी रामपाल दिल्ली से बंद लिफाफा को खोला तो उसमें जबलपुर सांसद राकेश सिंह का नाम उजागर हो गया। इस घोषणा के बाद प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल है।

सांसद राकेश सिंह के नए अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता संगठन की मजबूती और प्रदेश में 230 सीटों पर चुनाव में जीत पक्की करना होगा।

उन्होंने कहा कि सत्ता संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। पार्टी जो बी जिम्मेदारी देगी उसे निभाने का काम करूंगा। सिंह एक चैनल के सवालों का जवाब दे रहे थे।

जबलपुर सांसद राकेश सिंह मध्य प्रदेश बीजेपी के नए अध्यक्ष बना दिए गए हैं। वे नंदकुमार सिंह चौहान की जगह लेंगे। बुधवार को दोपहर में इसकी आधिकारिक घोषणा हो गई। राकेश सिंह को अध्यक्ष बनाकर चुनाव से पहले भाजपा में नई जान डालने की कोशिश की गई है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्र, भूपेंद्र सिंह के नाम भी चर्चाओं में थे।

बाबूलाल गौर का बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर का बड़ा बयान आया है। पार्टी में अब तक वन मैन शो था, अब समन्वय से होगा काम। बीजेपी नए अध्यक्ष सत्ता के दबाव में काम नहीं करेंगे।

नंदकुमार सिंह चौहान ने की थी पद छोड़ने की पेशकश
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार चौहान ने अपने इस्तीफे की पेशकश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की थी। मुख्यमंत्री ने उनसे पद पर बने रहने को कहा, लेकिन नंदकुमार ने साफ कर दिया कि वह अपने संसदीय क्षेत्र में काम करना चाहते हैं।

माना जा रहा है कि नंदकमार चौहान का इस्तीफा मुख्यमंत्री को मिल गया है और उसे आज होने वाली कार्यसमिति की बैठक में रखा जाएगा। उसके बाद नए अध्यक्ष की घोषणा हो जाएगी। दिल्ली से रामपाल लिफाफे में नए अध्यक्ष का नाम तय करके लाए हैं।

संसदीय क्षेत्र में करेंगे काम

खरगोन में पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अब अपने संसदीय क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। सीएम ने बताया कि नंदकुमार चौहान ने अपने संसदीय क्षेत्र में काम करने का आग्रह किया है, और उनके इस आग्रह पर विचार किया जाएगा।

पहले से चल रही है हटाए जाने की चर्चा
हालांकि ये पहली बार नहीं है, जबकि नंदकुमार सिंह चौहान को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की सरगर्मियां तेज हुई हों, लगभग दो महीने से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को बदले जाने की चर्चा जारी है। माना जा रहा है कि पिछले दो चुनावों के सक्सेस रेट को देखते हुए 2018 में भी शिवराज सिंह और नरेन्द्र सिंह तोमर की जोड़ी चुनावी साल में पार्टी की स्टेयरिंग थाम सकती है। तोमर को वापस लाने के लिए ही नंदकुमार सिंह चौहान को हटाए जाने की चर्चा भी जोर पकड़ चुकी है, अब सीएम के ताज़ा बयान के बाद ये माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी के शीर्ष पद पर फेरबदल देखने को मिल सकता है।


अंदरूनी समस्याओं से निपटना बड़ी चुनौती
बीते दो सालों में भारतीय जनता पार्टी के लिए आने वाले चुनावों के लिए मुश्किलें बढ़ती ही आई हैं, मंदसौर आंदोलन, कर्ज़ माफी, फसलों का सही मूल्य ना मिलना, कमज़ोर कानून व्यवस्था और विधायकों से नाराज़गी जैसे मुद्दे पार्टी के सामने चुनौती बनकर खड़े हैं। माना जा रहा है कि नंदकुमार सिंह ऐसी समस्याओं का समाधान नहीं निकाल पाएंगे, वहीं नरेन्द्र सिंह तोमर इस स्थिति के लिए बिल्कुल मुफीद मालूम होते हैं।

भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक सर्वे में भी ये बात सामने आ चुकी है, कि सही कैंडिडेट के साथ चुनाव न लड़ना पार्टी के भारी साबित हो सकती है, वहीं उपचुनाव के नतीजे भी भाजपा को खासा परेशान करने वाले साबित हुए हैं। इन तमाम परिस्थितियों को भले ही नंदकुमार सिंह हैंडल न कर पाएं, लेकिन नरेन्द्र सिंह तोमर संकटमोचक का काम जरूर कर सकते हैं।

विवादित बयान और उपचुनाव में हार हो सकते हैं बदले जाने कारण
वैसे सूत्रों की मानें तो मध्य प्रदेश के कई बड़े नेता चाहते हैं कि पार्टी नंद कुमार सिंह चौहान की अगुवाई में ही चुनाव लड़े, लेकिन इस बात के आसार कम ही नज़र आते हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष को लेकर पिछले काफी समय से पार्टी में खींचतान चल रही है। नंद कुमार सिंह चौहान को बदलने की सुगबुगाहट इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि चौहान कई बार अपने विवादित बयानों से पार्टी की किरकिरी करवा चुके हैं। इतना ही नहीं नंद कुमार सिंह चौहान के नेतृत्व में पार्टी पिछले उपचुनाव भी हार चुकी है।

हालांकि प्रदेश अध्यक्ष की रेस में जो नाम आगे बताए जा रहे हैं उनमें कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा, भूपेंद्र सिंह के अलावा बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का है, लेकिन सबसे ऊपर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम चर्चाओं मे रहा। लेकिन अब जबलपुर से सांसद राकेश सिंह का नाम लगभग तय कर लिया गया है। औपचारिक घोषणा दोपहर में कर दी जाएगी।