27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी प्रेसिडेंट का बड़ा बयान, बोले- भारत में सामूहिक दुष्कर्म मामले में पाकिस्तान का हाथ

बीजेपी प्रेसिडेंट का बड़ा बयान, बोले- भारत में सामूहिक दुष्कर्म, पाकिस्तान का हाथ
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 13 Apr 2018, 1:00 PM IST

controversial statements


भोपाल। मध्यप्रदेश के भाजपा अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने मासूम बच्ची के साथ कठुआ में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकिस्तान का हाथ बताया है।

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद नंदकुमार‍ सिंह चौहान ने गुरुवार को कहा कि कठुआ में मासूम बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में पाकिस्‍तान का हाथ है। चौहान ने कहा कि पाकिस्तानी एजेंटों ने देश के लोगों में फूट डालने के लिए ऐसा काम किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने यहां तक कहा कि कश्मीर में हिन्दुओं की आबादी केवल एक प्रतिशत बची है, वे वहां मुंह भी नहीं खोल पा रहे हैं। चौहान ने सभा में मौजूद लोगों से जय-जय श्रीराम के नारे भी लगवाए। कठुआ मामले में यह बात सामने आई थी कि उसे धार्मिक स्थल पर बंदी बनाकर रखा गया था। उसे कई बार नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ सामूहिक ज्यादती की गई थी।

पहले भी दिए कई विवादित बयान
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इससे पहले भी कई बार विवादित बयान देकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर चुके है। कई बार उनके बयानों से सरकार की किरकिरी हो चुकी है।


पहले भी दे चुके हैं ये विवादित बयान
सांसद नंदकुमार सिंह चौहान का विवादों से पुराना नाता रहा है। उनकी जुबान अक्सर फिसल जाती है फिर वे ऐसे विवादित टिप्पणी कर जाते हैं जिसके बाद सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

को निर्विरोध मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुन लिया गया है। पार्टी की तरफ से इसकी औपचारिक घोषणा होना बाकी है। चौहान 5 जनवरी को शपथ ग्रहण करेंगे। बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष नंद कुमार सिंह की जुबान लगातार फिसलती रही है।

ऐसे ही कुछ विवादित बयानों पर एक नजर...


मोदी से पहले देश भिखमंगा था
एक बार नंदकुमार सिंह ने भारत को भिखमंगा देश कहकर विवाद खड़ा कर दिया था। हालाकि बाद में वो इस बयान से पलट गए थे। सागर के एक कार्यक्रम में नंद सिंह ने मोदी की तारीफ़ करते हुए उन्हें असाधारण व्यक्ति बताया था। बोलते-बोलते नंदू भैया कह गए कि मोदी के पीएम बनने से पहले देश भिखमंगा था।

शिवराज गंगा के समान पवित्र
बीजेपी अध्यक्ष नंद कुमार सिंह चौहान ने एक शर्मनाक बयान देते हुए कहा था कि उन्हें व्यापमं का कोई दुःख नहीं है और न ही कोई अफसोस है। उन्होंने सीएम शिवराज की तारीफ करते हुए उन्हें गंगा जल की तरह पवित्र बताया था। नंद कुमार ने कहा था कि शिवराज गंगा के समान पवित्र हैं।

टीचर्स 500 रुपए में चने फुटाते हैं
नंद कुमार चौहान टीचर्स पर भी विवादित बयान दे चुके हैं। एक बार समान काम समान वेतन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे टीचर्स को उन्होंने पांच सौ रुपए में चने फुटाने खाकर काम चलाने वाले को अब पंद्रह से बीस हजार रुपए मिलने लगे कहकर बखेड़ा खड़ा कर दिया था। उन्होंने अपने बयान को आगे जोड़ते हुए कहा था कि लेकिन इतने में भी उनका पेट नहीं भर रहा है ।

हमारे इशारे पर काम करता है लोकायुक्त
बैतूल में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि लोकायुक्त संगठन सीएम शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर ही भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करता है। लोकायुक्त की हर ट्रैप की कार्रवाई मुख्यमंत्री के आदेश और मंशा के बगैर संभव नहीं है। बाद में लोकायुक्त पीपी नावलेकर ने इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि संगठन किसी के आदेश पर काम नहीं करता है।

bjp को जिताइए नहीं तो धन कहां से आएगा
नरसिंहपुर के करेली में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नंद सिंह चौहान ने कहा था कि भाजपा के प्रत्याशी को जिताइए अगर नहीं जिताइएगा तो विकास के लिए धन नहीं आ पाएगा। उन्‍होंने आगे कहा था कि आप सत्‍तारुढ़ पार्टी के प्रत्‍याशी को जिताएंगे तो विकास के लिए धन भी अधिक मिलेगा।

MUST READ

बीजेपी के दिग्गज नेता का विवादित बयान, कहा- क्रिमिनल्स की मदद के लिए करते हैं पुलिस को फोन