
कुलदीप सिंह सेंगर के बाद विधायक अशोक चंदेल को लेकर आई बड़ी खबर, भाजपा ने तोड़ा सस्पेंस, होगा दूसरा बड़ा फैसला
लखनऊ.उन्नाव रेप कांड मामले (Unnao Rape Case) में विपक्ष पार्टियों के मोर्चा खोलने के बाद आखिरकार भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने विधायक कुलदीप सिंह सेंगर (Kuldeep Singh Sengar) को पार्टी से निकाल दिया, लेकिन इन सबके बीच हमीरपुर के बहुचर्चित सामूहिक हत्याकांड (hamirpur murder case) में उम्रकैद की सजा पा रहे पूर्व विधायक अशोक सिंह चंदेल (Ashok Singh Chandel) को लेकर पार्टी ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया। हमीरपुर सामूहिक हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे भाजपा से सदर विधायक रहे अशोक चंदेल जेल में हैं। उनकी विधानसभा की सदस्यता भी रद्द हो चुकी है। इन सबके बावजूद पार्टी ने अभी तक यह बात साफ नहीं कि है कि चंदेल को पार्टी से हटाया गया है या नहीं।
आगरा जेल में हैं बंद
जानकारी हो कि 1997 में 26 जनवरी को मुख्यालय के सुभाष बाजार मोहल्ले में पांच लोगों की सामूहिक हत्या हुई थी। इस मामले में पूर्व विधायक अशोक चंदेल समेत 11 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया था। लंबी अदालती लड़ाई के बीच 19 अप्रैल को हाईकोर्ट ने भाजपा विधायक समेत नौ लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। जिस पर 13 मई को विधायक समेत अन्य ने आत्म समर्पण कर दिया था। मौजूदा समय में पूर्व विधायक चंदेल आगरा जेल में बंद हैं।
लंबे समय से जुड़े राजनीति से
सदर विधायक अशोक चंदेल मूलरूप से टिकरौली के रहने वाले हैं। टिकरौली और जनपद कानपुर में उनकी खेतीबाड़ी है। कानपुर में किदवई नगर में मकान है। लंबे समय से वह राजनीति कर रहे हैं। पहली बार सदर विधानसभा से निर्दलीय विधायक चुने गए। इसके बाद बसपा से एक बार सांसद रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह भाजपा के विधायक हैं।
Updated on:
03 Aug 2019 02:03 pm
Published on:
02 Aug 2019 02:46 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
