7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलू-परवल की सब्जी खाकर जब मच्छरदानी में सोए प्रियंका के बेटे रिहान, देखकर राहुल और सोनिया भी थे हैरान, सुबह जब आंख खुली तो…

पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कौन नहीं जानता लेकिन बात की जाए उनके बेटे रेहान वाड्रा तो बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो उन्हें जानते हैं।

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Akansha Singh

Apr 12, 2019

lucknow

rehan

लखनऊ. पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कौन नहीं जानता लेकिन बात की जाए उनके बेटे रेहान वाड्रा तो बहुत कम ही लोग ऐसे हैं जो उन्हें जानते हैं। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में उतरने के साथ कांग्रेस में जोश की लहर आ गई है। रेहान अक्सर अपनी मां, मामा व नानी के साथ कांग्रेस के किसी न किसी कार्यक्रम के दिख जाते हैं। बीते दिनों लोकसभा चुनाव के लिये राहुल गांधी द्वारा अमेठी में नामांकन के दौरान भी रेहान अपनी मां प्रियंका व बहन मियारा के साथ सैल्फी खिंचवाते देखे गये। तो आइये जानते हैं नेहरू गांधी परिवार की पांचवी पीढ़ी यानी प्रियंका के बेटे रेहान के बारे में ...

राजनीति में है दिलचस्पी

राजनीति का शौक रखने वाले रेहान बचपन से ही अपनी बहन के साथ पार्टी के हर बड़े कार्यक्रमों में दिखायी पड़ते हैं। बुधवार को रायबरेली में लोकसभा चुनाव से पहले गांधी परिवार द्वारा की गई पूजा में भी रेहान अपने परिवार के साथ देखे थे। हालांकि प्रियंका गांधी ने उन्हें अभी राजनीति से दूर रखा है लेकिन रेहान का राजनीति से लगाव उनको सियासत के करीब ला ही देता है। वे राहुल के साथ संसद की कार्यवाही के दौरान भी सुर्खियां बटोर चुके हैं।

अमेठी में औचक दौरे पर पहुंचे थे रेहान

रेहान स्वाभाव से मिलनसार हैं। इसका उदाहरण तब सामने आया जब एक बार उन्होंने अमेठी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गांव वालों के साथ बातचीत की और लकड़ी के तखत पर बैठ कर खाना भी खाया। रेहान ने अपने मामा के संसदीय क्षेत्र अमेठी में एक गांव में ठहरे। जहां के पूर्व प्रधान राम अवध पांडे के घर की महिलाओं ने दाल चावल, आलू परवल की सब्जी और रोटी बनाई। रेहान ने खूब चाव से अपने दोस्तों के साथ खाना खाया और रात में छप्पर के नीचे मच्छरदानी लगा कर साधारण बिस्तर पर सोये। वहीं अगले दिन सुबह नाश्ते में पराठे आलू मटर की सब्जी और दही का लुफ्त उठाया था। इस दौरान उन्होंने गांव के लोगों के साथ काफी समय बिताया और उन्हें करीब से जानने की कोशिश की।

इस लोकसभा चुनाव में डालेंगे पहली बार वोट

प्रियंका के बेटे रेहान इस लोकसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। वो 19 साल के हो गए हैं। वहीं बेटी मिराया को मताधिकार के इस्तेमाल के लिए कुछ इंतजार करना होगा। वो भाई से दो साल छोटी हैं। प्रियंका, रेहान और मिराया को लेकर पहले भी अमेठी-रायबरेली के दौरों पर जाती रही हैं। पारिवारिक सियासी जमीन और लोगों से रूबरू कराने के लिए अक्सर दिग्गज राजनेता अपने बच्चों को इस तरह चुनावी क्षेत्रों में ले जाते हैं।

दून स्कूल से की है पढ़ाई

प्रिंयंका गांधी वाड्रा के बेटे रेडान वाड्रा का स्कूलिंग दून स्कूल से हुई है। स्कूल में एडमिशन के समय से ही उनका नाम रेहान वाड्रा लिखवाया गया लेकिन बाद में उनका नाम बदल दिया गया। इसस मामले की मीडिया में काफी चर्चाएं भी हुई थी। आपकों बताते चलें कि देहरादून से गांधी परिवार का पुराना रिश्ता रहा है। रेहान के मामा यानि कि राहुल गांधी व नाना राजीव गांधी ने भी यहीं से पढ़ाई की थी।

शूटिंग का शौक रखते हैं रेहान

रेहान वाड्रा खेल के शौक रखते हैं। रेहान का पहला शौक शूटिंग है। प्रियंका गांधी अपने बच्चों को सपोर्ट करते हुए उनके गेम्स देखने अक्सर जाया करती हैं।