
IAS transfers : यूपी में 12 आईएएस के तबादले, विवेक को गृह विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी
उत्तर प्रदेश में तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार ने शनिवार को 12 आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। इनमें चार प्रतीक्षारत अधिकारियों को भी तैनाती मिली है। जिन अधिकारियों के तबादले किए गए उनमें ज्यादातर सचिवालय में ही तैनात किए गए हैं। आईएएस विवेक को विशेष सचिव, गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। योगी सरकार के आदेश के बाद, सरकार ने विशेष सचिव सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सुरेन्द्र प्रसाद सिंह को अपर श्रमायुक्त, कानपुर के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत आशुतोष निरंजन को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन के पद पर भेजा गया है।
प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी अब विशेष सचिव नियोजन
वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह एवं कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग के पद पर तैनात किया गया है। प्रतीक्षारत अमृत त्रिपाठी अब विशेष सचिव नियोजन के पद पर काम करेंगे। विशेष सचिव नियोजन विवेक कुमार को विशेष सचिव गृह तथा विशेष सचिव गृह अटल राय को अपर आयुक्त उद्योग (कानपुर) बनाया गया है।
रविन्द्र पाल सिंह बने विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा
विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन डा. अरविंद कुमार चौरसिया को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, श्रीमती संदीप कौर को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से विशेष सचिव महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार के पद पर भेजा गया है। विशेष सचिव गृह रविन्द्र पाल सिंह अब विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्य करेंगे।
ओम प्रकाश वर्मा होंगे अपर आयुक्त वाणिज्य
विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, अधिशासी निदेशक कर्मचारी कल्याण निगम एवं अधिशासी निदेशक सचिवालय सत्कार संस्थान एवं सचिव सतर्कता आयोग, ओम प्रकाश वर्मा अब अपर आयुक्त वाणिज्य कर होंगे। विशेष सचिव नियोजन विभाग तथा कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग राम नारायण सिंह यादव को विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा के पद पर भेजा गया है।
Published on:
06 Aug 2022 01:07 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
