29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Anganwadi Recruitment 2021: पांचवी पास के लिये खुशखबरी, आंगनबाड़ी में करिये नौकरी, मिलेगी इतनी सैलरी

UP Anganwadi Recruitment 2021: यूपी के बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग ने आंगनाबाड़ी में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 11 Jun 2021, 3:04 PM IST

up_anganbadi.jpg

लखनऊ. UP Anganwadi Recruitment 2021: यूपी के बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्टाहार विभाग ने आंगनाबाड़ी में अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिये आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्त‍ियां यूपी के कानपुर जिले के लिए हो रही हैं। इसके जरिये उत्‍तर प्रदेश के बाल विकास सेवा परीक्षा पुष्‍टाहार विभाग, वर्कर और सेविकाओं के पदों पर भर्तियां करेगा।

620 पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती प्रक्र‍िया के जरिये कुल 620 पदों पर नियुक्‍त‍ियां होनी हैं। पदों पर आवेदन की प्रक्र‍िया 10 जून से शुरू हो गई है, जो 30 जून को खत्म हो जाएगी। इच्‍छुक और योग्‍य उम्‍मीदवार, अपनी योग्‍यता के अनुसार पदों पर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि उत्‍तर प्रदेश आंगनवाड़ी में जारी पदों पर भर्तियों की प्रक्र‍िया 45 दिनों में पूरी होने की संभावना है। इन पदों पर उन अभ्‍य‍र्थियों को पहले मौका दिया जाएगा, जो गरीबी रेखा से नीचे हैं या फिर तलाकशुदा, विधवा हैं।

ऐसे होगा चयन

इन पदों पर आवेदन करने के लिये उम्‍मीदवार के पास न्‍यूनतम 5वीं पास का सर्ट‍िफिकेट होना चाहिए। ऑनलाइन आवेदन प्रक्र‍िया 10 जून, 2021 से शुरू हो चुकी है और 30 जून, 2021 तक चलेगी। उम्‍मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। साथ ही चयनित उम्‍मीदवारों को पद के अनुसार 2 हजार से 5 हजार रुपये तक सैलरी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Assembly election 2022: बुद्धालैंड या पूर्वांचल, आखिर फिर क्यों उठी यूपी के बंटवारे की बात