
UP JEE BED यानी उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार यूपी बीएड एंट्रेंस एग्जाम कराने की जिम्मेदारी बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी ने लिया है। अभ्यर्थी बुंदलखण्ड यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जा कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
UP JEE BED 2023 की लास्ट डेट 3 मार्च 2023 है। लेट फीस के साथ आवेदन करने की लास्ट डेट 10 मार्च 2023 है। सामान्य और ओबीसी कैटगिरी के कैंडीडेट्स के लिए लेट फीस 2000 रुपए, SC और ST कैटेगरी के कैंडीडेट्स के लिए 1000 लेट फीस होगी।
बीएड एंट्रेंस एग्जाम के लिए ये होनी चाहिए योग्यता
रजिस्ट्रेशन करने वाले कैंडीडेट का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी 50 प्रतशित नंबरों के साथ पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कैंडीडेट जारी नोटिफिकेशन और बुंदेलखण्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन फीस कितना?
सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थी के लिए आवेदन शुल्क 1400 रुपए जमा करना होगा। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी के लिए 700 रुपए रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है। दूसरे राज्यों के आवेदकों के लिए 1400 रुपए फीस लगेगा।
कब है परीक्षा?
UP JEE BED Exam 2023 का रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से शुरू हो गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 24 अप्रैल को एग्जाम होगा। 25 से 30 मई तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
कैसे होगी परीक्षा?
परीक्षा दो पाली में होगा। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे यानी दो पेपर होंगे। पहले और दूसरे पेपर 200- 200 अंको का होगा। दोनों पालियों की परीक्षा की समय सीमा 3 घंटें की होगी। परीक्षा सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
Updated on:
11 Feb 2023 01:19 pm
Published on:
11 Feb 2023 09:56 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
