लखनऊ. राजधानी लखनऊ समेत उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित पूल काउंसलिंग (BEd Counselling) की प्रक्रिया पूरी हो गई है। पांच दिन तक चली पूल काउंसलिंग की प्रक्रिया में 9341 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं। इसके बाद भी यूपी में करीब 1,40,000 सीटें अभी भी खाली हैं। इन खाली सीटों पर अब कॉलेज के स्तर पर सीधे एडमिशन लिए जाएंगे।