लखनऊ. अगर आप बीएड करने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। राजधानी लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में बीएड की करीब 1 लाख 55 हजार सीटें अभी भी खाली हैं। कल से इन सीटों के लिए पूल काउंसलिंग (BEd Counselling) की शुरुआत हो चुकी है। राज्य प्रवेश समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेयी के मुताबिक इस बार पूल काउसंलिंग के लिए महाविद्यालयों की सूची में 8 नए बीएड महाविद्यालय जोड़े गए हैं। जिस वजह 700 सीटें बढ़ गई हैं। विभिन्न बीएड महाविद्यालयों में अब कुल 1,55,346 सीटें आवंटन के लिए उपलब्ध हैं।