20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Block Pramukh Chunav Result: भाजपा 626, सपा 96,कांग्रेस को मिली 5 सीटों पर जीत, देखें पूरा अपडेट

UP Block Pramukh Chunav Result update. 825 ब्लॉक प्रमुख सीटों में से 626 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। समाजवादी पार्टी को 98, कांग्रेस को पांच व निर्दलीयों को 96 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Jul 10, 2021

Block Pramukh News

Block Pramukh News

लखनऊ. UP Block Pramukh Chunav Result. जिला पंचायत अध्यक्ष के बाद अब क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में भी बीजेपी (BJP) को बड़ी जीत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो 825 ब्लॉक प्रमुख (Block Pramukh) सीटों में से 626 पर भाजपा ने कब्जा जमाया है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) को 98, कांग्रेस (Congress) को पांच व निर्दलीयों को 96 सीटों पर जीत हासिल हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की जनता को इसके लिए धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री योगी व भाजपा को जीत पर शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को 349 ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। शनिवार को बाकी बची 476 सीटों के लिए मतदान हुआ। इस दौरान एक बार फिर पुलिस-प्रशासन के तैयारियों की खूब पोल खुली।

ये भी पढ़ें- UP Block Pramukh Chunav Result: मात्र एक वोट से हारी सपा, यहां सभी सीटों पर जीती भाजपा

लखनऊ में भाजपा की जीत-

लखनऊ में 8 सीटों में से भाजपा ने 7 तो एक निर्दलीय को जीत हासिल हुई। वहीं सपा का पहली बार खाता तक नहीं खुल सका। कांग्रेस के गढ़ रायबरेली में भी भाजपा का ही परचम लहराया। यहां 18 में से 11 सीटें भाजपा ने जीती। जौनपुर में 15 पर भाजपा, चार पर निर्दलीय व दो पर सपा प्रत्याशी जीते। हरदोई में नौ में से पांच भाजपा ने, तीन निर्दलीय व एक सपा ने सीट जीती। गोंडा में 15 में से 14 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। एक पर सपा ने बाजी मारी। बलरामपुर की नौ में से आठ सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया। सीतापुर में 19 ब्लाकों में से 15 में भाजपा ने फतह हासिल की। अम्बेडकरनगर में भाजपा को चार, निर्दलीय को तीन तथा सपा को दो सीट मिली।

ये भी पढ़ें- UP Block Pramukh Chunav : कई जिलों में सपा-भाजपा में झड़प, इटावा और प्रतापगढ़ में फायरिंग

गोरखपुर से सपा का सूपड़ा साफ-
गोरखपुर से सपा का सूपड़ा साफ हो गया। 20 में से 18 ब्लॉकों में प्रमुख का चुनाव भाजपा ने जीत लिया व दो पर निर्दलीय जीते। सिद्घार्थनगर में 10 में से सात पर बीजेपी, दो पर सपा और एक निर्दलीय जीता। आजमगढ़ में 22 में से 11 सीटें बीजेपी के खाते में गई, सपा को सिर्फ चार सीटें मिली। सात पर निर्दलीय जीते।

पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिला, इसलिए सफलता मिली: सीएम योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जनता का रुझान भाजपा की ओर है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के काम किया। पीएम मोदी के निर्देश पर विकास की योजना को जन-जन तक पहुंचाया है। हमने समाज के हर तबके का विकास किया है। सीएम ने कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा चुनाव था, जिसमें हमें पीएम मोदी का हर स्तर पर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसी कारण हमको हर जगह पर बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि हमारे काम का असर जिला पंचायत तथा ब्लॉक चुनाव में असर दिखा है।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़ी जीत का किया दावा, कहा- ब्लॉक प्रमुख की 635 सीटों पर मिली जीत

कई जिलों से हिंसक झड़प-
मतदान के दौरान सूबे के कई जिलों से हिंसक झड़प, बवाल और हंगामे की खबरें सामने आईं। पथराव हुआ। वाहनों में तोड़फोड़ की गई। फायरिंग भी हुई। लाठी-डंडे भी खूब चले। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। हवाई फायरिंग के साथ ही पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। इटावा, हमीरपुर, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, लखीमपुर, सहारनपुर, कानपुर देहात और प्रतापगढ़ सहित कई जिलों में कानून-व्यवस्था का जमकर मखौल उड़ाया गया।