
UP Board 10th-12th Result 2023
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की तीनों स्ट्रीम का एक साथ रिजल्ट जारी होगा। आज 25 अप्रैल 2023 को दोपहर 1:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 58 लाख से ज्यादा छात्रों का रिजल्ट जारी किया जाएगा। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करके UP Board Result 2023 Date की जानकारी दी गई है। यूपी बोर्ड इस साल नया रिकॉर्ड बनाने जा रहा है।
बता दें, इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट मिलाकर 3.19 करोड़ कॉपियां हुई थीं। महज 30 दिनों के अंदर सारी कॉपियां चेक करके रिजल्ट तैयार किया जा चुका है। अब बस वेबसाइट पर रिजल्ट की लिंक एक्टिव होने का इंतजार है।
ऐसे तैयार हुआ UP Board Result 2023
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल 1.40 लाख टीचरों को कॉपी चेक करने के लिए दी गई थी। कॉपी चेकिंग के लिए हर जिले में सेंटर बनाए गए थे। जहां कॉपियां चेक की जा रही थी वहीा सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए थे।
वेबसाइट पर अपलोड हुआ रिजल्ट
इस साल UP Board 10वीं की परीक्षा में 3 मार्च तक चली थीं। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन 16 फरवरी से 4 मार्च तक हुआ था। सभी एग्जाम सेंटर से कॉपिया कलेक्ट करने के बाद 18 मार्च 2023 से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू हुई।
करीब 1 महीने तक 3.19 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। इसके बाद ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट अपलोड किया गया। बताने की इस बार दसवीं में 31 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी है। वही 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या 27 लाख से ऊपर है। सभी का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड करने में भी समय लगता है।
Published on:
25 Apr 2023 09:09 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
