11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP Board Exam 2018 : यहां देखें 10वीं-12वीं परीक्षाओं की डेट शीट और जानें- अपने एग्जाम सेंटर की डिटेल

UP BOARD के 10वीं-12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से शुरू हो रही है, UP Board Exam 2018 center और time table की जानकारी upmsp.edu.in ऑफिसियल वेबसाइट पर

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Hariom Dwivedi

Jan 16, 2018

up board 2018 exam center

लखनऊ.यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षायें छह फरवरी से शुरू हो रही हैं। एग्जाम की डेट शीट (स्कीम) भी घोषित हो चुकी है। हाईस्कूल की परीक्षायें 06 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेंगी, वहीं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षायें भी 06 फरवरी से ही शुरू हो रही हैं, जो 10 मार्च 2018 तक चलेंगी। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की विषयवार स्कीम की जानकारी के लिये आप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट www.upmsp.edu.in पर जाकर सबजेक्ट और वर्ग (कला, विज्ञान और कॉमर्स) के हिसाब से परीक्षा की तारीख जान सकते हैं। इसके अलावा आप इस लिंक (10th-12th Scheme2018) पर जाकर यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की स्कीम की पीडीएफ (PDF) फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी के किसी भी जिले के परीक्षार्थी अपने एग्जाम सेंटर की लिस्ट देखने के लिए इस लिंक (https://upmsp.edu.in/CenterList.aspx) पर क्लिक कर डेट शीट की जानकारी पा सकते हैं। इस बार यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी ऑनलाइन एडमिट कार्ड भी डाउनलोड कर सकेंगे।

यूपी बोर्ड के एग्जाम दो पालियों में होंगे। पहली पाली के एग्जाम सुबह 7.30 से 10.45 बजे तक और दूसरी पाली शाम 2.00 से 5.15 बजे तक चलेंगे। इस बार इंटरमीडिएट का पहला पेपर हिंदी विषय का होगा, जबकि हाईस्कूल का पहला पेपर गृह विज्ञान का होगा। हाईस्कूल की परीक्षायें मात्र 14 कार्य दिवसों में ही पूर्ण हो जाएंगी।

यहां देखें- यूपी बोर्ड के एग्जाम सेंटर्स की लिस्ट
यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं एग्जाम के लिये परीक्षा केंद्रों की घोषणा हो गई है। औरैया जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं के लिए कुल 92 केंद्र बनाये गये हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षायें संपन्न हों, ऐसा केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों को सुनिश्चित करना होगा। औरैया जिल के सेंटर्स की लिस्ट देखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट (https://upmsp.edu.in/CenterList.aspx) से डिटेल लें।

ऑनलाइन भी जारी होंगे प्रवेश पत्र
यूपी बोर्ड इस बार 10वीं और 12वीं की परीक्षा के एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) ऑनलाइन भी जारी करेगा। अगले वर्ष की बोर्ड परीक्षा से ऑफलाइन एडमिट कार्ड देने की व्यवस्था खत्म कर दी जाएगी। छात्र खुद ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। ऑफलाइन एडिमट कार्ड छात्रों को प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के बाद ही दिये जाएंगे।

नकल विहीन होंगी यूपी बोर्ड परीक्षायें
यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को नकल विहीन कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। औरैया के जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने सोमवार को इस सम्बन्ध में की जा रही तैयारियों का जायजा लेने हेतु सभी केंद्र व्यवस्थापकों और प्रशासनिक अधिकारियों की ककोर स्थित कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में बैठक बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन के मंशानुरूप हमें यूपी बोर्ड परीक्षायें नकल विहीन करानी होंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि नकल कराने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।

नकल रोकने को बनाये जाएंगे सचल दल
जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन व व्यवधानविहीन संपन्न कराने हेतु सेक्टर, जोनल, स्टेटिक मजिस्ट्रेट व सचल दल बनाये जायेंगे जो नकलविहीन परीक्षा कराने हेतु सभी केंद्र पर निगरानी रखेंगे। सभी को सरकार की मंशानुरुप परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराना है।

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगे बोर्ड एग्जाम
यूपी बोर्ड परीक्षायें सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। जिलाधिकारी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि सभी केंद्रों के परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए और इन सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग की सीडी उसी परीक्षा केंद्र की उत्तर पुस्तिकाओं के साथ संलग्न कर जमा की जाए।

बोर्ड परीक्षा के दौरान नहीं होगा पावर कट
जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने बिजली विभाग (UPPCL) उन्होंने विद्युत विभाग को निर्देश दिये कि परीक्षा के दौरान बिजली कटौती बिल्कुल न की जाये। आपातकाल की स्थिति से निपटने के लिये परीक्षा केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था की जाये, ताकि परीक्षा को बिना व्यवधान के संपन्न कराया जा सके। डीएम ने सभी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं को निर्देश दिये कि तहसील स्तर पर टीम गठित कर परीक्षा केंद्र से मिलने वाली बिजली की शिकायतों को मौके पर जाकर निस्तारित किया जाये।

उत्तर पुस्तिकाओं के हर पेज पर लगेगी मुहर
जिलाधिकारी श्रीकांत मिश्रा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिये कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं को समय से मंगवा लिया जाये, जिससे उनको समय से वितरित किया जा सके। उत्तर पुस्तिकाओं के प्रत्येक पृष्ठ पर केंद्र व्यवस्थापक के द्वारा मोहर लगाई जाएगी। बिना मोहर के उत्तर पुस्तिकाओं को अवैध माना जाएगा।

100 मीटर के दायरे में लगेगी 144 धारा
जिलाधिकारी ने बैठक में बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों से 100 मीटर दायरे में धारा 144 लागू रहेगी। यदि कोई परीक्षा में व्यवधान डालता है या अराजकता फैलाता है तो तत्काल उसको गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा। फोर्स बोर्ड परीक्षा प्रारंभ होने के आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचेगी और परीक्षा सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के आधे घंटे बाद वहां से जायेगी।

बालिकाओं के लिये बने परीक्षा केंद्र पर तैनात हों महिला टीचर
जिलाधिकारी ने डीआईओएस को निर्देश देते हुए कहा कि बालिकाओं के लिए बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर अधिक से अधिक संख्या में महिला अध्यापिकाओं की ड्यूटी लगाई जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर शौचालय, पानी आदि की उचित व्यवस्था रखी जाये। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।