
यूपी बेसिक शिक्षा विभाग कल यानी 31 मार्च को क्लास 1 से 8 तक के रिजल्ट घोषित करेगा। बता दें कि यूपी बोर्ड क्लास 1 से क्लास 8 का एग्जाम 20 से 24 मार्च के बीच हुआ था। रिजल्ट के लिए कॉपी 26 मार्च से ही चेक होनी शुरू हो गई थी। बोर्ड के निश्चित तारीख पर कल रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
2 शिफ्टों में हुए थे यूपी बोर्ड के एग्जाम
यूपी बोर्ड क्लास 1 से 8 का एग्जाम अकादमिक ईयर 2023-24 के लिए दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक आयोजित की गई थी।
क्लास 1 के स्टूडेंट्स का एग्जाम सिर्फ एक दिन यानी 20 मार्च को ही था। वहीं, क्लास 2 से 8 के स्टूडेंट्स ओरल और रिटेन दोनों में शामिल हुए थे। यूपी बोर्ड के रिजल्ट 2023 की घोषणा के बाद, क्लास 8 तक के बच्चों को 31 मार्च को अपने संबंधित स्कूलों से अपने रिपोर्ट कार्ड लेने होंगे।
यह भी पढ़ें: यह कैसी दीवानगी ! अखिलेश से मिलने को सात बार घर से भाग चुका यह लड़का
इस वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) बोर्ड परीक्षा 2023 में उपस्थित होने वाले स्टूडेंट्स को ऑफिसियलकरनी होगी। यूपी बोर्ड 2023 रिजल्ट की तारीख जल्द ही बोर्ड अपने ऑफिसियल वेबसाइट या ट्विटर हैंडल पर भी जारी करेगा।
Updated on:
30 Mar 2023 09:06 am
Published on:
30 Mar 2023 09:02 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
