
up board result 2023:
up board result 2023: उत्तर प्रदेश माध्यमिक परिषद बोर्ड ने मंगलवार यानी 25 अप्रैल को 10वीं और 12वीं के रिज्लट का ऐलान कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार 10वीं में 89.78 फीसदी और 12वीं में 75.52 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कुल पास हुए छात्रों में लड़कियों का प्रतिशत ज्यादा है।
ये हैं यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट के 10 टॉपर्स
यूपी बोर्ड के 12वीं में महोबा के शुभ चापरा ने 97.80 प्रतिशत नंबर के साथ प्रदेश में टॉप किया है। दूसरे स्थान पर पीलीभीत के सौरभ गंगवार 97.20 प्रतिशत के साथ रहे। वहीं तीसरे स्थान पर अनामिका 97.20 प्रतिशत नंबर पाकर रहीं।
पहला स्थान - शुभ छाबरा- 489 नंबर यानी 97.80%
दूसरा स्थान- सौरभ गंगवार - 486 नंबर यानी 97.20%
तीसरा स्थान- अनामिका- 486 नंबर यानी 97.20%
चौथा स्थान- प्रियांशी उपाध्याय- 485 नंबर यानी 97.00%
पांचवा स्थान - खुशी- 485 नंबर यानी97.00%
ये हैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल के टॉपर्स
यूपी बोर्ड के 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी को सबसे ज्यादा 98.33 प्रतिशत अंक मिले हैं। उनके बाद कुशाग्र पांडेय को 97.83% और अयोध्या की मिसखत नूर को भी 97.83% नंबर मिले हैं। वहीं चौथे स्थान पर मथुरा के कृष्णा झा ने 97.67% अंक हासिल किया है।
पहला स्थान - प्रियांशी सोनी- 590 नंबर यानी 98.33%
दूसरा स्थान- कुशाग्र पांडेय - 587 नंबर यानी 97.83%
तीसरा स्थान- मिसखत नूर - 587 नंबर यानी 97.83%
चौथा स्थान- कृष्णा झा- 586 नंबर यानी 97.67%
पांचवा स्थान - अर्पित गंगवार- 586 नंबर यानी 97.67%
Published on:
25 Apr 2023 03:41 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
