
UP Budget 2022
योगी सरकार ने आज सदन में छठवां बजट पेश किया। यह सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए युवाओं को लेकर कई घोषणाएं कीं। प्रतियोगी छात्रों को अपने घर के समीप ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से राज्य सरकार ने सभी मण्डल मुख्यालयों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किए जाने की घोषणा की है। योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में होगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। बजट 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का है। इसके अलावा भी सरकार ने युवाओं रोजगार व स्वरोजगार, महिलाओं, गरीबों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ऐलान किए।
UP Budget Key Points
Updated on:
26 May 2022 02:26 pm
Published on:
26 May 2022 02:25 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
