scriptUP Budget: युवाओं के रोजगार-व्यापार के लिए Yogi ने बनाया स्पेशल प्लान, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी | UP Budget 2022 Big Announcement for Jobs Youth by Yogi Government 2.0 | Patrika News
लखनऊ

UP Budget: युवाओं के रोजगार-व्यापार के लिए Yogi ने बनाया स्पेशल प्लान, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

UP Budget 2022: योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। बजट में युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार संबंधित कई अहम घोषणाएं की गई हैं।

लखनऊMay 26, 2022 / 12:46 pm

Karishma Lalwani

UP Budget 2022

UP Budget 2022

योगी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज पेश किया है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश किया। बजट में युवाओं के लिए रोजगार व स्वरोजगार संबंधित कई अहम घोषणाएं की गई हैं। वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि पांच साल में चार लाख नौकरियां देने का लक्ष्य सरकार ने तय किया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन बनाने का भी लक्ष्य रखा है। प्रदेश में निजी निवेश के माध्यम से एक करोड़ 81 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा में 7,540 पदों पर भर्ती की जाएगी और मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार पद भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस साल यूपी का बजट 6.15 लाख करोड़ से अधिक का है और यूपी को 5.90 लाख करोड़ आय का लक्ष्य रखा गया है। बता दें कि यह अब तक का सबसे बड़ा बजट है।
बजट में रोजगार संबंधित क्या किए गए ऐलान?

● 60 लाख से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा गया। निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया के माध्यम से विगत 05 वर्षों में युवाओं को 4.50 लाख सरकारी नौकरियों में लिया गया।
● यह बताते हुये हर्ष है कि जहाँ जून, 2016 में प्रदेश में बेरोजगारी की दर 18 प्रतिशत थी, यहीं अप्रैल , 2022 में यह घट कर 2.9 प्रतिशत रह गयी है।

● उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा विगत 5 वर्षों में 9.25 लाख से अधिक युवाओं को विभिन्न प्रकार के अल्पकालिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों में प्रशिक्षित करते हुये प्रमाणीकृत किया गया। जिनमें 4.22 लाख युवाओं को विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों में सेवायोजित कराया गया है।
यह भी पढ़ें

UP Budget 2022: योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट आज, किसान, मज़दूर, नौजवान, महिलाओं को सुरक्षा और सम्मान

● सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रानिक्स उद्योग नीति के अन्तर्गत 05 वर्षों में 40,000 करोड़ रूपये के निवेश और 04 लाख व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

● मनरेगा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 26 करोड़ मानव दिवस का सृजन किया गया, जिसके सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2022-23 में मनरेगा योजनान्तर्गत 32 करोड़ मानव दिवस सृजन किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
● प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारिक सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों की स्थापना हेतु प्रोत्साहनात्मक वातावरण का सृजन किया गया है जिसके फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2021-22 में लगभग 3 लाख 97 हजार 028 उद्यम पंजीकृत हुये जिसमें 27 लाख 84 हजार 117 रोजगार का सृजन हुआ।
यह भी पढ़ें

UP Budget 2022: महिलाओं के लिए हुई खास घोषणाएं, जानें क्या मिला

● प्रदेश की 54,876 ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्राम सचिवालयों के सुचारू संचालन के लिए 56,436 पंचायत सहायक/लेखाकार सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर्स का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

● मुख्य मंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में 5000 इकाईयों को स्थापित कराया गया तथा 4187 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया।
● मुख्य मंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के अन्तर्गत वर्ष 2022-2023 में 800 इकाईयों की स्थापना कराकर 16000 लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य है।

● माध्यमिक शिक्षा में शिक्षक चयन में साक्षात्कार समाप्त कर 40,402 शिक्षकों का चयन एवं 7540 पदों का सृजन किया गया है।
● चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार सृजन की अपार सम्भावनाएं है। लगभग 3000 नर्सों को राजकीय मेडिकल कॉलेजों/अस्पतालों में नियुक्ति दी गयी तथा लगभग 10,000 सृजित किये गये हैं जो आगामी वर्षों में भरे जाएंगे।

Home / Lucknow / UP Budget: युवाओं के रोजगार-व्यापार के लिए Yogi ने बनाया स्पेशल प्लान, जानिए कैसे मिलेगी नौकरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो