scriptUP Budget 2022: हर जिले में मुफ्त कोचिंग की घोषणा, Yogi आदित्यनाथ ने जारी किया बजट | UP Budget 2022 Free Coaching Announcement by Yogi Government 2.0 | Patrika News
लखनऊ

UP Budget 2022: हर जिले में मुफ्त कोचिंग की घोषणा, Yogi आदित्यनाथ ने जारी किया बजट

UP Budget 2022: योगी सरकार ने आज सदन में छठवां बजट पेश किया। यह सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए युवाओं को लेकर कई घोषणाएं कीं।

लखनऊMay 26, 2022 / 02:26 pm

Karishma Lalwani

UP Budget 2022

UP Budget 2022

योगी सरकार ने आज सदन में छठवां बजट पेश किया। यह सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला बजट है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट पेश करते हुए युवाओं को लेकर कई घोषणाएं कीं। प्रतियोगी छात्रों को अपने घर के समीप ही कोचिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के उददेश्य से राज्य सरकार ने सभी मण्डल मुख्यालयों में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना का संचालन किए जाने की घोषणा की है। योजना का विस्तार प्रदेश के सभी जिलों में होगा। इसके लिए 30 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। बजट 6 लाख 15 हजार 518 करोड़ 97 लाख रुपये का है। इसके अलावा भी सरकार ने युवाओं रोजगार व स्वरोजगार, महिलाओं, गरीबों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ऐलान किए।

Home / Lucknow / UP Budget 2022: हर जिले में मुफ्त कोचिंग की घोषणा, Yogi आदित्यनाथ ने जारी किया बजट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो