25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP By-Election 2024: यूपी उपचुनाव को लेकर सपा प्रवक्ता का बड़ा दावा, चुनाव आयोग को बताया बीमार

UP By-Election 2024: उत्तर प्रदेश में 13 नवंबर को 10 सीटों में से 9 सीटों पर मतदान होगा। ऐसे में सपा प्रवक्ता मनोज यादव ने दावा किया कि यूपी की सभी 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन को बढ़त है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 16 Oct 2024, 9:21 AM IST

UP By election 2024

UP By-Election 2024: निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों के उपचुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज यादव ने बताया कि चुनाव आयोग ने यूपी की नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की है। वहीं, 10वीं सीट पर भाजपा के पूर्व विधायक और मौजूदा प्रत्याशी ने हाईकोर्ट में याचिका डाली है, जिसके कारण इस सीट पर चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, भाजपा ऐसे स्टंटबाजी क्यों कर रही है।

‘यूपी की 10 सीटों पर सपा और इंडिया गठबंधन को बढ़त’

सपा नेता ने आगे कहा, “जिस सीट की जिम्मेदारी यूपी के मुख्यमंत्री की है और वो 2024 लोकसभा चुनाव के बाद उस सीट पर लगातार मेहनत कर रहे हैं और कई मीटिंग कर चुके हैं। वहां ऐसा स्टंट करना, भाजपा की डर को दिखा रहा है। भाजपा मिल्कीपुर में खत्म हो गई है। भाजपा को इस बात की जानकारी है कि उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर सपा और इंडिया गठबंधन को भारी बढ़त है।”

यह भी पढ़ें: सपा के लिए कांग्रेस का साथ रखना क्यों बना मजबूरी? जानें क्या है आगे का प्लान

‘चुनाव आयोग बीमार है और उसके लिए हम दुआ करते हैं’

चुनाव आयोग द्वारा ईवीएम को बिल्कुल सही बताने के बयान पर सपा नेता ने तंज कसते हुए कहा, “चुनाव आयोग बीमार है और उसके लिए हम दुआ करते हैं। समाजवादी पार्टी ने 18,000 हलफनामे के साथ डाटा दिया कि किस जाति और वर्ग के वोट काटे गए। ऐसे में अब तक मूक-बधिर की तरह चुनाव आयोग काम कर रहा है।”

‘एग्जिट पोल का विषय हमारा नहीं, सरकार का’

सपा नेता ने आगे कहा, “एग्जिट पोल का विषय हमारा नहीं है। सरकार तय करे कि एग्जिट पोल चलने चाहिए कि नहीं। चुनाव आयोग की बात का सरकार पर क्या असर पड़ता है, ये बड़ी बात है। क्या सरकार चुनाव आयोग की कोई बात मानने को तैयार है?”

यह भी पढ़ें: 17 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा, इस दिन को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश जारी

15 राज्यों में हुई चुनाव की घोषणा

बता दें कि देश के दो चुनावी राज्यों के अलावा 15 राज्यों की 48 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा हो गई है। यूपी की 9 सीटों समेत बाकी 14 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना प्रस्तावित है।