25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 17 अक्टूबर को अवकाश की घोषणा, इस दिन को लेकर योगी सरकार का बड़ा आदेश जारी

Public Holiday: अक्टूबर महीने में शुरू से अंत तक छुट्टियों की भरमार लगी पड़ी है। यह सिलसिला नवंबर महीने तक जारी रहेगा। इसी बीच, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेश सरकार ने आदेश जारी किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 16 Oct 2024, 8:18 AM IST

Public Holiday

Public Holiday

Public Holiday: अक्टूबर महीना अपने साथ छुट्टियों की लिस्ट लेकर आता है। इस साल छुट्टियों का सिलसिला 2 अक्टूबर से ही शुरू हो गया है, जो छठ तक चलेगा। इस बीच में दशहरा, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल है। ऐसे में एक और छुट्टी 17 अक्टूबर को पड़ने वाली है। दरअसल, 17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती है। इस दिन को लेकर सीएम योगी ने कुछ आदेश जारी किए हैं, आइए देखते हैं।

वाल्मीकि जयंती को धूमधाम से मनाएगी योगी सरकार

योगी सरकार 17 अक्टूबर को धूमधाम से वाल्मीकि जयंती मनाएगी। इस दौरान कई भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दिन मंदिरों में श्री राम चरित मानस पाठ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन, कीर्तन आदि कराए जाएंगे। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली चित्रकूट में वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योगी सरकार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्थानीय कलाकारों को आध्यात्मिक मंच देगी। योगी सरकार के निर्देशानुसार 17 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी।

दीपदान के साथ-साथ होगा रामायण पाठ

महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों-मंदिरों आदि पर दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान के साथ-साथ रामायण पाठ कराए जाएंगे। यह कार्यक्रम जनपद, तहसील और विकास खंड स्तर पर होंगे। सीएम योगी ने हर आयोजन स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, ध्वनि, प्रकाश व सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था कराने का निर्देश दिया है। योगी सरकार महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में वृहद आयोजन कराएगी। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव को कार्यक्रम का नोडल ऑफिसर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें: महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, करवा चौथ पर रहेगी छुट्टी

11 बजे से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

उन्होंने बताया कि लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। भगवती जागरण मंच और दयाराम रैकवाड़ व टीम की तरफ से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान पूजन-हवन, भजन, वाल्मीकि रामायण पाठ, लव कुश प्रसंग आदि के भी कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और जनसहभागिता भी रहेगी।

जनपदों में स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर, हनुमान मंदिरों व रामायण से संबंधित मंदिरों में कार्यक्रम होंगे। इसमें स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराया जाएगा। जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा जनपद में चयनित मंदिरों व स्थलों पर कार्यक्रम के लिए कलाकारों का चयन किया गया है। इसका समन्वय संस्कृति विभाग, सूचना-जनसंपर्क विभाग, जिला पर्यटन व संस्कृति परिषद द्वारा किया जाएगा। हर जनपद में आयोजन के लिए नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। योगी सरकार ने कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनसहभागिता पर भी जोर दिया है।

17 अक्टूबर को यूपी में रहेगी छुट्टी?

17 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के साथ-साथ पूर्णिमा भी है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तगण मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाते हैं। फिलहाल, 17 अक्टूबर को छुट्टी को लेकर सरकार की तरफ से कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि 17 अक्टूबर की छुट्टी कर्नाटक, असम और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में रहेगी है। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग