25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: महिला कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, करवा चौथ पर रहेगी छुट्टी

Public Holiday: महिलाओं के लिए अच्छी खबर, साल 2024 में करवा चौथ के दिन छुट्टी पड़ रही है। आइए जानते हैं क्या है तारीख और शुभ मुहूर्त…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 13 Oct 2024, 2:23 PM IST

Karwa Chauth 2024

Public Holiday on Karva Chauth: करवा चौथ के दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन ज्यादातर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वैकल्पिक सार्वजनिक अवकाश होता है। हालांकि, कई ऐसे कार्यालय भी होते हैं, जहां छुट्टी नहीं होती है। लेकिन इस बार महिलाओं के लिए खुशखबरी है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2024 में करवा चौथ का त्योहार छुट्टी वाले दिन पड़ रहा है।

निर्जला व्रत रखती हैं महिलाएं, चांद देख खोलती हैं व्रत

करवा चौथ को शादीशुदा महिलाएं निर्जला व्रत रखती है। हिंदू मान्यताओं के मुताबिक, इससे पति के ऊपर का खतरा हट जाता है और आयु भी लंबी होती है। करवा चौथ को महिलाएं अपना व्रत चांद देखने के बाद पति के हाथ से पानी पीकर खोलती हैं। आपको बता दें कि करवा चौथ व्रत में चांद की पूजा का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें: बाबा सिद्दीकी की हत्या का सामने आया यूपी कनेक्शन, ऑफिस से बाहर निकलते समय चली थीं ताबड़तोड़ गोलियां

क्या है मुहूर्त?

करवा चौथ का पावन त्योहार हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 20 अक्टूबर 2024, रविवार के दिन मनाया जाएगा। करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:46 से शुरू होगा जो कि 7:02 तक रहेगा, यानी कि कुल 1 घंटा 16 मिनट तक करवा चौथ की पूजा अर्चना की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें: डासना मंदिर पहुंचे BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर, बोले-महापंचायत में लिए जाएंगे राष्ट्र हित फैसले

रविवार को बंद रहते हैं अधिकतर कार्यालय

आपको बता दें कि रविवार को यूपी समेत पूरे देश में बैंक, स्कूल, कॉलेज, सरकारी और प्राइवेट दफ्तर बंद रहते हैं। ऐसे में कामकाजी महिलाओं के लिए यह अच्छी खबर है कि इस साल का करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है। किसी भी भ्रम की पुष्टि के लिए माता-पिता और छात्र स्कूल और विश्वविद्यालयों से संपर्क कर सकते हैं। वहीं, कर्मचारी अपने कार्यालय से पुष्टि ले सकते हैं।