25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डासना मंदिर पहुंचे BJP विधायक नंद किशोर गुर्जर, बोले-महापंचायत में लिए जाएंगे राष्ट्र हित फैसले

Ghaziabad: डासना मंदिर में पहुंचे भाजपा विधायक ने कहा कि मंदिर कमेटी ने महापंचायत बुलाई है। इसलिए यहां पंचायत होगी। प्रशासन ने रोक लगाई है तो वह प्रशासन जाने, लेकिन पंचायत होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 13 Oct 2024, 9:18 AM IST

nand kishore

Ghaziabad: गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद द्वारा की गई विवादित टिप्पणी के बाद सियासत गरमा गई है। लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर डासना देवी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "यहां जो हमला करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगे।”

भाजपा विधायक ने कहा, "यह बहुत प्राचीन मंदिर है। यहां सभी मनोकामना पूर्ण होती है। मंदिर कमेटी ने महापंचायत बुलाई है। इसलिए यहां पंचायत होगी। प्रशासन ने रोक लगाई है तो वह प्रशासन जाने, लेकिन पंचायत होगी। हमें बुलाया गया है। हम लोग भी पंचायत में आऐंगे। यहां जो फैसले लिए जाने हैं वे राष्ट्र के हित में लिए जाएंगे। शांतिपूर्ण पंचायत होगी। इस बात की जिम्मेदारी हम ले रहे हैं। एक जिम्मेवार आदमी को रहना चाहिए, इसलिए मैं कल यहां रहूंगा।"

‘मंदिर कमेटी का फैसला राष्ट्र को मजबूत करेगा’

उन्होंने कहा, “देश भर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के अंदर बहुत गुस्सा और उबाल है। मंदिर पर जिहादियों ने जो हमला किया है, महाराज ने अगर कुछ बोला है तो कानून के मुताबिक काम होगा। सनातन धर्म आक्रोश में है इसलिए पंचायत हो रही है। मंदिर कमेटी की ओर से जो फैसला होगा, वह राष्ट्र को मजबूत करेगा।”

‘समाज अब सनातन के सम्मान में खड़ा हो चुका है’

उन्होंने कहा, "यहां जो हमला करने वाले लोग हैं, उनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगे। जो फरार हैं, उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की हम मांग करते हैं। एक बड़ा अधिकारी जिले को जलाना चाहता है। सीएम योगी से हमारा निवेदन है कि वे अराजक तत्वों पर नकेल कसने का काम करें। समाज अब सनातन के सम्मान में खड़ा हो चुका है।"\

यह भी पढ़ें: डासना मंदिर में 36 बिरादरियों की बुलाई गई पंचायत, यति नरसिंहानंद गिरि को लेकर लिए जाएंगे फैसले

13 अक्टूबर को बुलाई गई 36 बिरादरियों की पंचायत

डासना मंदिर में 13 अक्टूबर को 36 बिरादरियों की पंचायत बुलाई गई है। इसकी अनुमति मंदिर प्रशासन की तरफ से पुलिस से मांगी गई थी, लेकिन पुलिस ने अनुमति देने से मना कर दिया और धारा 163 लागू कर दी है। यह पंचायत 4 अक्टूबर की रात मंदिर पर कथित तौर पर हुए हमले और महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि के कथित तौर पर 'लापता' होने के संबंध में बुलाई गई है।

मंदिर के बाहर उपद्रवियों ने की थी पत्थरबाजी

दरअसल 4 अक्टूबर को डासना मंदिर के महंत द्वारा दिए गए बयान के बाद कुछ लोगों ने मंदिर की तरफ कूच किया था और पुलिस ने उन्हें रोका था। इस दौरान आरोप लगाया गया था कि मंदिर के बाहर पहुंचकर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। इसके बाद राजनीति गरमा गई और लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर भी इस मामले से जुड़ गए।

यह भी पढ़ें: रावण दहन मेले में हरे रंग का झंडा लेकर पहुंचा वृद्ध, लोगों ने कहा धार्मिक नारा लगाया, पुलिस बोली अफवाह

लोनी विधायक ने सीएम योगी को लिखा पत्र

गौरतलब है कि इस मामले को लेकर लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर यह कहा था कि मंदिर पर हमला करने वाले लोगों को चिन्हित कर उन पर रासुका लगाई जाए और उनकी संपत्ति भी जब्त की जाए। अपने पत्र के जरिए उन्होंने मुख्यमंत्री को डासना स्थित मंदिर का उल्लेख पुराणों में भी होना बताया था और कहा था कि 4 अक्टूबर की रात हजारों की संख्या में एकत्र लोगों ने आपत्तिजनक नारे लगाते हुए मंदिर पर पथराव किया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग