19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP By Election: 5 बजे तक स्वार में 41.78 % मतदान, छानबे में 32.64% वोटिंग

UP By election 2023: स्वार सीट पर अब्दुल्ला की सदस्यता जाने और छानबे सीट राहुल कौल के निधन की वजह से चुनाव हो रहा है।

4 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Rizwan Pundeer

May 10, 2023

election_news.jpg

यूपी की 2 विधानसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं.

UP By election 2023: रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू हो गई है। शाम 6 बजे तक दोनों सीटों पर मतदाता अपनी वोट डालेंगे। स्वार सीट पर छह, जबकि छानबे सीट पर आठ उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनका किस्मत का फैसला आज EVM में बंद हो जाएगा। 13 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। पढ़िए मतदान के ताजा अपडेट्स-

- स्वार उपचुनाव में शाम पांच बजे तक 41.78 % मतदान हुआ हैं।

- दोपहर 3 बजे तक स्वार में 33.66% वोटिंग हो गई है। छानबे सीट पर 3 बजे तक 32.64% मतदान दर्ज हुआ है।


- सपा ने कहा है कि रामपुर की स्वार विधानसभा के शेहपुरा, तोड़ीपुरा, जालपुर और पत्तीकला में मतदाताओं को वोट डालने से रोका जा रहा है। वोटरों को जबरन पोलिंग बूथ से वापस लौटाया जा रहा है।

-छानबे सीट पर वोटर्स को रोके जाने के सपा के आरोप को मंत्री आशीष सिंह ने नकार दिया है। उन्होंने कहा कि सपा हार सामने देखकर ये सब आरोप लगा रही है।

-स्वार में दोपहर एक बजे तक 27.30% वोट पड़े हैं। छानबे में 1 बजे तक 27.40% मतदान दर्ज किया गया है।

-मिर्जापुर सांसद अनुप्रिया पटेल ने छानबे और स्वार के मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग की अपील की है। पटेल ने कहा किआप अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए मतदान अवश्य करें।

- स्वार विधानसभा सीट में सुबह 11 बजे तक 18.40% वोट पड़े हैं । छानबे सीट पर 11 बजे तक 19.16% मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग ने ये आंकड़ा जारी किया है।

-छानबे के करनी भावा स्कूल के मतदान केंद्र पहुंची डीएम। डीएम ने कहा कि मतदान केन्द्र पर एजेंट बाहर बैठे रहें और पहचान करते रहें।

-चुनाव आयोग के मुताबिक, विधानसभा सीट पर सुबह 9 बजे तक 7.93% वोटर टर्नआउट है। छानबे सीट पर 10.14% वोट पड़े हैं।


-स्वार से अपना दल एस प्रत्याशी शफीक अंसारी ने कहा कि उन्होंने पर्यवेक्षक से सपा की शिकायत की है। सपा के लोग परेशानी खड़ी कर रहे हैं।


-सपा कैंडिडेट अनुराधा की शिकायत को शफीक अंसारी ने फर्जी कही है। उन्होंने कहा कि सभी जगह अच्छे से मतदान हो रहा है।

-स्वार से अपना दल एस प्रत्याशी शफ़ीक अंसारी ने बूथ संख्या-126 पर मतदान किया है। वोट डालने के बाद शफीक ने कहा कि सपा के लोग वोट नहीं डालने दे रहे हैं।

स्वार से अपना दल के कैंडिडेट शफीक अंसारी। IMAGE CREDIT:


-छानबे विधानसभा के बूथ संख्या 289,291 पर स्लो वोटिंग हो रही है। भाजपा के गुंडे पंकज सिंह और बबलू सिंह अपना दल प्रत्याशी को वोट डालने के लिए मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं। मतदाताओं को चेकिंग के नाम पर परेशान किया जा रहा है।

- सपा ने कहा है कि छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी वोटिंग को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल सपा कार्यकर्ताओं को फोन करके धमका रहे हैं।

-पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी और देश के दूसरे हिस्सों में आज रहे उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की है।

- सपा ने स्वार में उपचुनाव को लेकर आयोग से की शिकायत है। सपा ने कहा है कि पुलिस मतदाताओं को परेशान कर रही है। सपा ने मुस्लिम मतदाताओं को रोकने का आरोप पुलिस पर लगाया है।


-छानबे में 301 मतदान केंद्रों के 444 बूथों पर मतदान हो रहा है। पूरे विधानसभा को चार जोन 34 सेक्टर में बांटा गया है। 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 3,63,774 मतदाता आज करेंगे।

-स्वार में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अनुराधा चौहान ने सुबह ही सरकथल में बूथ संख्या 217 पर जाकर अपना वोट डाला है।

- वोटिंग शुरू होते ही स्वार विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी अनुराधा गलियों में निकल गई हैं। वो मतदाताओं से बूथ पर जाकर वोट डालने की अपील कर रही हैं।

-सपा ने कहा है कि छानबे में बूथ संख्या 145, 146, 137, 138, 270, 271 पर सपा के बूथ एजेंट को पीठासीन अधिकारी एजेंट नहीं बना रहे हैं।निर्वाचन अभिकर्ता रोहित शुक्ला के हस्ताक्षर को मान्य नहीं कर रहे हैं। चुनाव आयोग संज्ञान ले।


-प्रशासन ने मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। दोनों सीटों पर होने वाले मतदान के लिए कुल 774 मतदेय स्थल तथा 492 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

-स्वार उपचुनाव में सपा की तरफ से अनुराधा चौहान के सामने अपना दल के शफीक अहमद अंसारी मैदान में हैं। पीस पार्टी ने भी यहां कैंडिडेट उतारा है।

-छानबे से अपना दल (एस) ने दिवंगत विधायक की पत्नी को उम्मीदवार बनाया है। उनके सामने सपा ने रिंकी कौल को टिकट दिया है।


-2022 के विधानसभा चुनाव में स्वार सीट समाजवादी पार्टी ने तो छानबे सीट को अपना दल ने जीता था।

-उपचुनाव से बसपा ने दूरी बनाई है। कांग्रेस ने स्वार सीट पर कैंडिडेट नहीं दिया है लेकिन छानबे सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है।


-स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजीपी मुख्यालय ने 48 कंपनी पुलिस बल मुहैया कराया है। इसमें 40 कंपनी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और आठ कंपनी पीएसी शामिल है।