
लखनऊ. माइक्रोसाफ्ट के फाउंडर सीएम योगी से मुलाकात करने के लिए एनेक्सी पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक की। मुलाकात के दौरान प्रदेश में निवेश के साथ मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की ओर से प्रदेश में चलाये जा रहे कार्यक्रमों को लेकर सीएम से चर्चा की। बता दें कि यूपी में पहले से बिल गेट्स फाउंडेशन काम कर रहा है। बैठक मेंउत्तर प्रदेश के चीफ सेकेरेट्री के साथ दर्जन भर विभागों के प्रमुख सचिव शामिल रहे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बिल गेट्स के बीच तकरीबन 45 मिनट तक वार्ता होगी। यह बैठक सुबह 10.30 बजे से 11.15 बजे तक होने वाली इस बैठक में कैबिनेट मंत्री और अधिकारी भी शामिल होंगे। दरअसल यूपी सरकार प्रदेश में रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए दो दिनों में थाईलैंड और नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं और प्रदेश में निवेश की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में बिल गेट्स और योगी के बीच इस मुलाकात को भी अहम माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश को देंगे बड़ी सौगात
जानकारी के मुताबिक यह माना जा रहा है कि, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के दौरान बिल गेट्स उत्तर प्रदेश को बड़ी सौगात दे सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से बिल गेट्स को फरवरी में होने वाले यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट के लिए भी न्यौता दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी प्राप्त हुई है कि अगर उन्होंने मुख्यमंत्री का आमंत्रण स्वीकार किया तो यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। उत्तर प्रदेश सरकार यूपी में रोजगार मुहैया कराने के लिए प्रयास कर रही है। इसके लिए पिछले दो दिनों में थाईलैंड और नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं और प्रदेश में निवेश की इच्छा जता चुके हैं। ऐसे में बिल गेट्स और योगी की मुलाकात के भी अहम मानी जा रही है।
फरवरी में आयोजित होगा ग्लोबल समिट
फरवरी माह में ग्लोबल समिट आयोजित किया जाएगा। इस ग्लोबल समिट में फिनलैंड, जापान, अमेरिका, कनाडा, ताइवान जैसे देशों के कार्पोरेट घराने शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बिल गेट्स 18 नवंबर को बैंगलुरू में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों से मुलाकात करेंगे।
Published on:
17 Nov 2017 10:42 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
