3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी को वोट देने और नहीं देने वालों में कभी भेदभाव नहीं किया : योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दूसरे लोगों की तरह हम कुछ चुनिंदा लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 25 May 2021, 1:27 PM IST

UP CM Yogi Adityanath repeats sabka saath sabka vikas slogan

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि राज्य सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मार्ग पर चल रही है। सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए संकल्पबद्ध है। हमारे लिए हर एक जान मायने रखती और हम इसी तरह लोगों की जान बचाने का काम करते रहेंगे। सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने विकास कार्यों का फायदा पहुंचाने के मामले में सत्तारूढ़ भाजपा (Bhartiya Janta Party) को वोट देने वालों और वोट नहीं देने वालों के बीच कभी कोई भेदभाव नहीं किया और न ही करेंगे। दूसरों की तरह हम कुछ चुनिंदा लोगों की मदद करने में विश्वास नहीं रखते।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा करते हुए कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के बारे में प्रदेश में जो आशंका की जा रही थी उसे हमारे ट्रिपल टी (ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट) के मंत्र ने निर्मूल साबित किया है। ऑक्सीजन (Oxygen) की किल्लत को देखते हुए प्रदेश में आज 377 से भी अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग रहे हैं। सभी को कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। आने वाले दिनों में टीकाकरण अभियान और तेज होगा। एक जून से प्रदेश के सभी जिले में 18 साल और उससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए टीकाकरण का कार्य शुरू हो जायेगा। इसके अलावा सरकार तीसरी लहर से भी निपटने की पूरी तैयारी कर रही है। पोस्ट कोविड मरीजों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मुफ्त इलाज मुहैया कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ग्रामीणों की सतर्कता से कानपुर के इन गांवों में कोरोना वायरस की नहीं हो पाई एंट्री