3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हांड कंपा देने वाली ठंड, इन 40 जिलों में 72 घंटे तक जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

UP Weather Alert: मौसम विभाग का अलर्ट, शीतलहर और कोहरे के बाद अब बारिश के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को गला देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Nitin Srivastva

Jan 04, 2021

हांड कंपा देने वाली ठंड, इन 40 जिलों में 72 घंटे तक जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

हांड कंपा देने वाली ठंड, इन 40 जिलों में 72 घंटे तक जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें लिस्ट

लखनऊ. UP Weather Alert: शीतलहर और कोहरे के बाद अब बारिश के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में लोगों को गला देने वाली ठंड का एहसास हो रहा है। पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तेज शीतलहरी के साथ सर्दी बढ़ रही है। वहीं बारिश ने भी लोगों का जीना मुहाल किया है। बारिश, कोहरे और शीतलहर सबसे ज्यादा असर राजधानी लखनऊ में पड़ रहा है। मौसम विभार के मुताबिक यहां अगले 72 घंटे में जोरदार बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की अगर मानें तो राजधानी लखनऊ समेत बाराबंकी, लखीमपुर, सीतापुर समेत आसपास के तमाम जिलों में बारिश की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं।

72 घंटे होगी बारिश

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक आज दिनभर भी प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही लगी रहेगी। लखनऊ और आसपास के जिलों समेत पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अगले 72 घंटों तक बारिश हो सकती है। शीतलहर चलने के चलते गलन और भी बढ़ने के भी आसार हैं।अगले और 72 घंटे तक लगभग पूरे यूपी में बारिश की संभावना बनी रहेगी।

यहां होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ. सीतापुर, हरदोई, लखीमपुर खीरी, बहराइच, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बरेली, बदायूं और कासगंज में अगले 72 घंटों के दौरान जोरदार बारिश हो सकती है। यहां ठंड का प्रकोप भी लोगों को सहना पड़ सकता है।

बारिश और शीतलहर के चलते बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक बारिश और शीतलहर के चलते मौसम में आई नमी के कारण कोहरे का दौर फिर से लौट सकता है। बादलों के छटने के बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। ऐसे में एक बार फिर से कोहरे का कहर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में देखने को मिल सकता है। लखनऊ और आसपास के जिलों में सर्द हवाओं के चलने से ठंड का सितम भी बढ़ेगा। दिल्ली-एनसीआर में भी ठंड बढ़ेगी। यहां घना कोहरा और रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश ने ठंड काफी बढ़ा दी है। जिसके चलते लोग घरों में दुबककर बैठ गए हैं।

यह भी पढ़ें: नये साल पर बड़ा तोहफा, पूरा हुआ घर का अधूरा सपना, सिर्फ 4.76 लाख में शानदार फ्लैट

Story Loader