22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking-शीला दीक्षित होंगी यूपी में कांग्रेस का CM चेहरा

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने यूपी में सीएम चेहरा शीला दीक्षित को बनाया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Santoshi Das

Jul 14, 2016

sheila dikshit

sheila dikshit

लखनऊ.उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस ने यूपी में सीएम चेहरा शीला दीक्षित को बनाया है। काफी समय से दिल्ली की पूर्व मुख्य्मंत्री शीला दीक्षित का नाम तेज़ी से सामने आ रहा था। अब उनके पर कांग्रेस ने मुहर भी लगा दी है। यूपी सीएम चेहरे का ऐलान यूपी कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आज़ाद गुरुवार की शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में करेंगे। कांग्रेस ने हाल ही में राजबब्बर को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद सौंप कर सभी को चौंका दिया था।

लम्बे समय से कांग्रेस के यूपी सीएम फेस पर अटकलें चल रही थीं। कभी राहुल गांधी तो कभी प्रियंका गांधी के नाम का बाज़ार गर्म था। मगर कांग्रेस ने सभी की अटकलों को विराम देते हुए पहले राजबब्बर को प्रदेश अध्यक्ष पद पर बिठाया अब शीला दीक्षित को सीएम पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने जा रहा है।

यूपी में चुनाव प्रचार की ज़िम्मेदारी गांधी परिवार की बेटी प्रियंका निभाएंगी। वह चुनाव 2017 के लिए 150 से ज्यादा रैलियां करेंगी। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं की शीला दीक्षित और सोनिया गांधी चुनाव के प्रचार को लेकर अहम भूमिका निभाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग