
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गये। भाजपाई खुश हैं, वहीं कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि जितिन प्रसाद ने कांग्रेस के साथ विश्वासघात किया है। लेकिन उनके जाने से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा, क्योंकि जो व्यक्ति अपनी सीट नहीं बचा पाया, उसके जाने से भला पार्टी को क्या नुकसान होगा। इस दौरान अजय लल्लू ने एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि कुछ दिनों पहले वह समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे और दोनों के बीच मीटिंग भी हुई थी, लेकिन अब वह भाजपा के साथ चले गये। इससे उनके राजनीतिक चरित्र का अंदाजा लगाइए।
जितिन प्रसाद के जाने से उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के ब्राह्मण वोटबैंक पर कितना असर पड़ेगा? इस सवाल पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) से बड़ा ब्राह्मण चेहरा यूपी में कोई नहीं है। उनके जाने से से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होने वाला।
Updated on:
9 Jun 2021, 4:12 PM IST
Published on:
9 Jun 2021, 4:06 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.