2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्राह्मण चेहरा जितिन प्रसाद के बीजेपी में शामिल होने से CM Yogi खुश, कहा- अब पार्टी को मिलेगी मजबूती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने ट्वीट करते हुए Jitin Prasad का भाजपा में स्वागत किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Jun 2021, 3:33 PM IST

yogi_adittyanath.jpg

CM yogi

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता जितिन प्रसाद (Jitin Prasad) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। करीब तीन पीढ़ियों से उनका परिवार खांटी कांग्रेसी माना जाता था। अब वह भाजपाई हो गये हैं। माना जा रहा है कि जितिन प्रसाद भाजपा के लिए ब्राह्मणों को लामबंद करने में सक्षम होंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने ट्वीट करते हुए जितिन प्रसाद का भाजपा में स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस छोड़कर भाजपा के वृहद परिवार में शामिल होने पर जितिन प्रसाद का स्वागत है। जितिन प्रसाद के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को (uttar pradesh assembly elections 2022) अवश्य मजबूती मिलेगी।

जितिन प्रसाद बोले
जितिन प्रसाद ने कहा कि आज कोई दल संस्था के तौर पर काम कर रहा है तो वह सिर्फ भाजपा है। अन्य दल, व्यक्ति विशेष और क्षेत्रीयता तक सीमित रह गए हैं। पीएम मोदी नए भारत का जो निर्माण कर रहे हैं, उसमें मुझे भी छोटा सा योगदान करने का मौका मिलेगा। मुझे उम्मीद है कि भाजपा समाजसेवा का माध्यम बना रहेगा। वहीं, कांग्रेस का जिक्र करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि अगर आप किसी पार्टी में रहकर अपने लोगों के काम नहीं आ सकते हैं तो वहां रहने का क्या फायदा?

यह भी पढ़ें : योगी के मंत्री ने अखिलेश यादव को बताया भ्रमित, कहा- जब से सत्ता गई, उनका संतुलन भी चला गया