2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

योगी के मंत्री ने Akhilesh Yadav को बताया भ्रमित, कहा- जब से सत्ता गई, उनका संतुलन भी चला गया

उत्तर प्रदेश के बलिया में राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav को घेरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलिया

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 9 Jun 2021, 3:04 PM IST

akhilesh_yogi.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
बलिया. उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला (UP minister of state anand swaroop shukla) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को लेकर बड़ा बयान दिया है। कोविड वैक्सीनेशन मसले पर अखिलेश यादव की बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए शुक्ला ने कहाकि अखिलेश यादव पूरी तरह भ्रमित हैं। जब से सत्ता गयी है, उनका संतुलन भी चला गया है। राज्यमंत्री ने कहाकि अखिलेश यादव ने कोविड वैक्सीन (Covid Vaccine) को लेकर दुष्प्रचार कर लोगों को गुमराह किया है, अब उन्हें वैक्सीन पर अपने बयान के किये माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि अखिलेश यादव कोरोना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताते हुए इसे लगवाने से इनकार कर दिया। अब उन्होंने कहा कि यह देश की वैक्सीन है, अब हम भी टीका लगवाएंगे।

2022 में यूपी में खिलेगा कमल : राज्यमंत्री
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (uttar pradesh assembly elections 2022) के सवाल पर राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ला ने बीजेपी की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी में सर्वाधिक लोकप्रिय सरकार है और 2022 में भी यूपी में योगी के ही नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनेगी।

य़ह भी पढ़ें : कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए जितिन प्रसाद, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव