लखनऊ

Independence Day 2021 : स्वतंत्रता दिवस पर 90 लाख लोगों के बीच जाएंगे कांग्रेसी, लल्लू बोले- बीजेपी सरकार से प्रदेश को कराएंगे आजाद

Independence Day 2021 : उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रेदेश के 30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी

less than 1 minute read
Aug 12, 2021

लखनऊ. Independence Day 2021- स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश के 30 हजार गांवों और वार्डों में महासंपर्क अभियान चलाएगी। तीन दिन के प्रवास में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता 90 लाख लोगों से सीधा संपर्क करेंगे। गुरुवार को प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (Ajay Kumar Lallu) ने कहा कि बीते दिनों हमने भाजपा के जंगलराज, किसान विरोधी नीतियों, बढ़ती महंगाई, महिला सुरक्षा के सवाल पर हर विधानसभा में 'भाजपा गद्दी छोड़ो' मार्च किया। उन्होंने कहा कि इस नकारा और निकम्मी सरकार से हम प्रदेश की जनता को आज़ाद करके ही दम लेंगे।

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि स्वतन्त्रता आंदोलन में कांग्रेस का इतिहास बलिदानों और त्याग का रहा है। कांग्रेसी कार्यकर्ता आजादी की 75वीं वर्षगांठ बड़े धूमधाम से मनाएंगे। कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हमारी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता 75 घंटे मे चिन्हित 30 हज़ार ग्राम सभाओं और वार्डों में प्रवास पर होंगे।

19 अगस्त से कांग्रेस का जय भारत महासंपर्क अभियान
अजय कुमार लल्लू ने बताया कि 19 अगस्त से कांग्रेस पार्टी जय भारत महासंपर्क अभियान चलाएगी। इस दौरान 90 लाख लोगों से संपर्क किया जाएगा। जानकारी देते हुए अजय लल्लू ने बताया कि जयभारत महासंपर्क अभियान के दौरान प्रवास पर गए नेता और कार्यकर्ता गांवों में विभिन्न तरह के कार्यक्रमों को आयोजित करेंगे। मसलन कि हर नेता और कार्यकर्ता को गांवों में श्रमदान करना होगा। 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस दौरान कांग्रेसियों द्वारा संविधान की शपथ चिन्हित गांवों में दोहराई जाएगी।

Updated on:
14 Aug 2021 11:30 am
Published on:
12 Aug 2021 06:00 pm
Also Read
View All

अगली खबर