
UP Election 2022 India's Tallest Man Joins Samajwadi Party
देश के सबसे लंबे व्यक्ति धर्मेंद्र प्रताप सिंह धर्मेंद्र प्रताप सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश पटेल ने उनका स्वागत किया। पार्टी ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह की एक तस्वीर भी पोस्ट की है, जिसमें वह अखिलेश यादव सहित अन्य पार्टी के नेताओं के साथ खड़े हैं। तस्वीर के साथ लिखा गया है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताते हुए आज प्रतापगढ़ के धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पार्टी में शामिल करते हुए उनका स्वागत किया। बता दें कि धर्मेंद्र प्रताप सिंह देश के सबसे लंबे व्यक्ति हैं। उनका कद 8 फुट 2 इंच है। 46 वर्षीय धर्मेंद्र का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और उन्हें एशिया के सबसे लंबे पुरुषों में देखा जाता है।
धर्मेंद्र प्रताप सिंह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले हैं। वह जिले के नरहरपुर कसियाही गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने पिछले वर्ष अप्रैल में एक सहयोगी के लिए प्रचार भी किया था, जो यूपी पंचायत चुनाव लड़ रहा था।
पत्नी के नहीं मिलने पर आए थे सुर्खियों में
धर्मेंद्र प्रताप सिंह उस समय सुर्खियों में आए थे, जब उनकी हाइट की वजह से उनके लिए कोई रिश्ता पक्का नहीं हो पा रहा था। उन्होंने कहा था कि रिश्तेदारों ने मेरी शादी कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। लड़कियां मेरी हाइट देखकर शादी करने से मना कर देती हैं। जैसे-जैसे साल बीतता जा रहा है, मुझे के जीवनसाथी की आवश्यकता महसूस हो रही है।
Published on:
23 Jan 2022 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
