
Up election 2022 पर्दानशी महिलाओं के मतदान के दौरान किसी तरह की समस्या न हो इस बात को ध्यान में रखते हुए इलेक्शन कमीशन ने जिम्मेदार अधिकारियों को पर्दानशी बूथ तैयार करने के निर्देश दिए हैं जिसके बाद राजधानी लखनऊ में पर्दानशी बूथों को तैयार करने की तैयारी जारी हैं।
जिला प्रशासन के अधिकारियों से मिली जानकारी के तहत राजधानी में इस बार विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों की महिला मतदाताओं के लिए पर्दानशीं बूथ बनाए जा रहे हैं। इसके तहत मोहनलालगंज में 48 व लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र में 5 पर्दानशीं पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर डॉ शुभी सिंह ने कुल 20 मतदान केंद्रों के 48 पोलिंग बूथ को पर्दानशीं बूथ बनाया है। यहां मुस्लिम महिलाएं मतदान करेंगी।
ये होंगी विशेषताएं
इन बूथों पर महिला मतदाताओं की पहचान के लिए विशेष इंतजाम भी किए गए हैं। वहीं, लखनऊ कैंट विधानसभा के रिटर्निंग अफसर प्रमोद पांडेय ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पांच पोलिंग बूथों को पर्दानशीं बूथ बनाया गया है। जिसमें स्वतंत्र बाल निकेतन इंटर कॉलेज मधुवननगर आलमबाग कक्ष संख्या 3, कक्ष संख्या 4, कक्ष संख्या 5 व वैदिक बाल विद्या मंदिर गौतम बुद्ध मार्ग के कक्ष संख्या 2 और कक्ष संख्या 3 को पर्दानशीं बूथ बनाया गया है। वहीं, इस विधानसभा क्षेत्र में अलग से पांच पिंक बूथ भी बनाए गए हैं। जिसमें दयानंद विद्या मंदिर हाई स्कूल मोती नगर कक्ष संख्या 1, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिंगारनगर आलमबाग कक्ष संख्या 4, सेण्ट क्राइस्ट पब्लिक इंटर कॉलेज गीतापल्ली आलमबाग, जनता गर्ल्स इंटर कॉलेज छोटाबरहा आलमबाग कक्ष संख्या 3 व सिंधी गर्ल्स इंटर कॉलेज राम नगर आलमबाग कक्ष संख्या 2 को पिंक बूथ बनाया गया है।
ये हैं मॉडल बूथ
36 गुरुनानक गर्ल्स डिग्री काले चारबाग कक्ष संख्या 3
85 केंद्रीय विद्यालय आरडीएसओ कॉलोनी कक्ष संख्या 3
112 महानगर पब्लिक इंटर कॉलेज कृष्णानगर
139 स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज स्नेह नगर आलमबाग
196 सेण्ट क्राइस्ट पब्लिक इंटर कॉलेज गीतापल्ली आलमबाग कक्ष संख्या 4
200 पायनियर मांटेसरी विद्यालय इंटर कॉलेज गीतापल्ली कक्ष संख्या 4
288 सेण्ट ऐगंस लोरेटो डे स्कूल स्टेशन रोड
347 सेण्ट पॉल स्कूल सुभाष मार्ग कैण्ट
356 केंद्रीय विद्यालय दिलकुशा कक्ष संख्या 6
362 रेड ईगल आर्मी प्री0 प्राइमरी स्कूल नील लाईनस कैन्ट
365 प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय आर ए बाजार तोपखाना
विधानसभा में पिंक बूथों की संख्या
मलिहाबाद- 5
बीकेटी- 6
सरोजनीनगर- 7
लखनऊ पश्चिम- 5
लखनऊ उत्तर- 5
लखनऊ पूर्व- 4
लखनऊ मध्य- 8
लखनऊ कैंट- 5
मोहनलालगंज- 5
कुल पिंक बूथ- 50
Updated on:
31 Jan 2022 09:16 am
Published on:
31 Jan 2022 09:13 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
