2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूसरे चरण में इन नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, दलबदलू भी निशाने पर, क्या कायम रहेगा आजम का दबदबा

दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुरेश खन्ना जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख व गुलाबो देवी मैदान में है। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां, कमाल अख्तर, महबूब अली, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी जैसे बड़े नेता चुनाव मैदान में है। ‌

3 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Prashant Mishra

Feb 14, 2022

neta2.jpg

लखनऊ. विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर दूसरे चरण के लिए मतदान हुआ है। दूसरे चरण के तहत 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ। दूसरे चरण के तहत सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, शाहजहांपुर व बरेली की 55 सीटों पर मतदान किया गया। इन सीटों पर 586 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी हुई है। ‌

दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुरेश खन्ना जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख व गुलाबो देवी मैदान में है। वहीं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां, कमाल अख्तर, महबूब अली, पूर्व मंत्री धर्मपाल सिंह सैनी जैसे बड़े नेता चुनाव मैदान में है। ‌

सुरेश खन्ना पर सबकी नजर

दूसरे चरण में सुरेश खन्ना की सीट पर सभी की नजरें हैं पिछली बार सुरेश खन्ना ने अपने प्रतिनिधि को 16 हजार से अधिक वोटों से हराया था लेकिन इस बार सुरेश खन्ना की जीत आसान नहीं है। क्योंकि इस बार समाजवादी पार्टी व आरएलडी गठबंधन से सुरेश खन्ना की सीधी टक्कर है। गठबंधन से शाहजहांपुर की सदर सीट पर समाजवादी पार्टी के तनवीर खान सुरेश खन्ना को चुनौती दे रहे हैं। वही, बहुजन समाजवादी पार्टी के सर्वेश चंद्र भी मैदान में है।

धर्मपाल सिंह भी मैदान में

आंवला विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने धर्मपाल सिंह को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की लहर में चुनाव जीतने वाले धर्मपाल सिंह सैनी के लिए इस बार का मुकाबला आसान नहीं होगा। धर्मपाल सिंह के सामने समाजवादी पार्टी से राधाकृष्ण शर्मा को चुनौती माना जा रहा है, साथ ही बहुजन समाज पार्टी ने लक्ष्मण प्रसाद को मैदान में उतारा है कांग्रेस के ओमवीर यादव भी मैदान में हैं। ऐसे में धर्मपाल सिंह को अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ी है।

आजम खान की प्रतिष्ठा दांव पर

समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान की प्रतिष्ठा भी इस बार दांव पर लगी हुई है। आजम खान जेल में रहकर ही चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में उनकी चुनौती और बढ़ गई है। आजम खान के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी में आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बहुजन समाज पार्टी से शंकर लाल सैनी चुनाव मैदान में है। रामपुर सदर सीट पर आजम खान का दबदबा रहा है। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी कि आजम खान अपने दबदबे को जेल से बरकरार रख पाते हैं या नहीं।

गुलाबो देवी की प्रतिष्ठा दांव पर

योगी सरकार में मंत्री रही गुलाबो देवी इस बार संभल के चंदौली सीट से भाजपा की उम्मीदवार हैं। क्षेत्र में मजबूत पकड़ रखने वाली गुलाबो देवी के लिए इस बार जीत आसान नहीं होगी। इनका मुकाबला कांग्रेस नेता मिथिलेश से है। वहीं, समाजवादी पार्टी ने विमलेश को मैदान में उतारा है बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार रणविजय भी गुलाबो देवी को चुनौती दे रहे हैं।


भाजपा से सपा में गए धर्म सिंह सैनी का क्या होगा

भारतीय जनता पार्टी की सरकार में मंत्री रहे धर्म सिंह सैनी ने चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। समाजवादी पार्टी ने धर्म सिंह सैनी को सहारनपुर के नकुल विधानसभा सीट पर उम्मीदवार बनाया है। धर्म सिंह सैनी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मुकेश चौधरी को मैदान में उतारा है। दोनों उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर महसूस की जा रही है। अब देखना यह होगा कि जनता धर्म सिंह सैनी को भाजपा के साथ पसंद करती है या फिर सपा के साथ।


अमरोहा सीट पर महबूब अली को चुनौती

विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने राम सिंह सैनी को उम्मीदवार बनाया है वहीं इस सीट पर समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री महबूब अली भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को चुनौती दे रहे हैं। दोनों के बीच मजबूत टक्कर बताई जा रही है। अमरोहा सीट पर बहुजन समाज पार्टी उम्मीदवार नावेद भी अपना जोर आजमा रहे हैं। समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे महबूब अली की जीत इस बार आसान नहीं नजर आ रही है। ‌

ये भी पढ़ें: जानिए देश में कहां है सबसे बड़ा कम्युनिटी टॉयलेट, हैरान रह जाएंगे जान कर एक साथ कितने लोग कर पाएंगे लैट्रिन

बलदेव सिंह औलख के सामने भी है चुनौती

पिछले चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराकर योगी कैबिनेट में मंत्री बने जल शक्ति मंत्री बलदेव सिंह औलख के लिए इस बार का चुनाव आसान नहीं होगा। बलदेव सिंह औलख के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अमरजीत सिंह, बीएसपी से रामअवतार कश्यप को मैदान में उतारा है। वहीं, कांग्रेस के संजय कुमार भी बलदेव सिंह औलख को चुनौती दे रहे हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि बलदेव सिंह औलख के लिए फिर से विधानसभा की राह आसान नहीं होगी। ‌

येे भी पढ़ें: Valentines Day 2022: गुलाम को दिल दे बैठीं रानी, जानें भेद खुला तो क्या हुआ, ऐसी Love Story जिसने इश्क को अमर कर दिया