18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बदले गए यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी, इन्हें दी गई जिम्मेदारी

पूर्व में एल वेंकटेश्वर लू यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी में विधानसभा और लोकसभा के आम चुनावों के अलावा कई उप चुनाव भी करा चुके हैं।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Aug 10, 2019

CEO

CEO

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (UP chief election officer) अब अजय कुमार शुक्ला (Ajay Kumar Shukla) होंगे। 2001 बैच के आईएएस अफसर (IAS officer) अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के नये मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पद को संभाल लिया है। अजय शुक्ला की आईएएस अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू (L ventakeshwar Lu) की जगह नई तैनाती की गई है। एल वेंकटेश्वर लू यूपी में विधानसभा (Vidhan Sabha) और लोकसभा (Lok Sabha) के आम चुनावों के अलावा कई उप चुनाव भी करा चुके हैं।

ये भी पढ़ें- पहली बार रामगोपाल यादव ने मंच से मायावती पर किया हमला, चुनाव से पहले के उनके इस पत्र का खोला राज

उपचुनाव से पहले लिया गया फैसला-

आपको बता दें कि जल्द ही यूपी में 12 सीटों पर उपचुनाव होंगे। जिन सीटों पर उपचुनाव होने हैं उन विधानसभा क्षेत्रों की सूची निम्न है-

- लखनऊ कैंट- यहां से रीता बहुगुणा जोशी भाजपा विधायक थी।

- फिरोजाबाद की टूंडला सीट- यहां से एसपी बघेल ने भाजपा विधायक थे।

- चित्रकूट की मानिकपुर सीट - यहां से आरके सिंह पटेल ने भाजपा विधायक थे।
- हमीरपुर सदर सीट- यहां से अशोक चंदेल भाजपा विधायक थे। जो अब कारावास में अपना जीवन बिता रहे हैं।
- सहारनपुर की गंगोह सीट - यहां से भाजपा के प्रदीप चौधरी विधायक थे।
- अंबेडकर नगर की जलालपुर विधानसभा सीट - यहां से बसपा के रितेश पांडे विधायक थे।
- प्रतापगढ़ सदर सीट- यहां से अपना दल (एस) के संगम लाल गुप्ता विधायक थे।

ये भी पढ़ें- अमित शाह का बड़ा मास्टर स्ट्रोक, आगामी विधानसभा चुनावों में जीत के लिए फिर से यूपी के इन दो दिग्गजों को दी बडी़ जिम्मेदारी, मायावती हैरान

- बाराबंकी की जैदपुर विधानसभा सीट- यहां से उपेंद्र सिंह रावत भाजपा विधायक थे।
- रामपुर सदर सीट- यहां से आजम खां सपा विधायक थे।
- बहराइच की बलहा (सु.) सीट - यहां से अक्षयवर लाल गोंड भाजपा विधायक थे।
- हाथरस की इगलास सीट - यहां से राजवीर सिंह दिलेर भाजपा विधायक थे।

- कानपुर की गोविंदनगर सीट - यहां से सत्यदेव पचौरी भाजपा विधायक थे।