नई आबकारी नीति पर यूपी के मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि फल वाइन के लिए हर जिले में एक दुकान खोली जाएगी। मुख्य उद्देश्य हमारे फल उत्पादक किसानों को प्रेरित करना है। मंडल मुख्यालयों में शुल्क 50,000 रुपये और अन्य जिला मुख्यालयों में शुल्क 30,000 रुपये है। उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं तो 75 दुकानें खुलेंगी।