13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नए जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने संभाला कार्यभार, विकास कार्यों को तेजी से कराने का किया वादा

उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। इस दौरान कई एडीएम पूर्वी निधि श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

2 min read
Google source verification

image

Sudhir Kumar

Aug 27, 2016

New DM of Lucknow Satyendra Singh took over Charge

New DM of Lucknow Satyendra Singh took over Charge

लखनऊ. राजधानी के नए जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उन्हें भरोसा दिलाया कि किसी प्रकार की दिक्कत होने पर वो सीधे अपनी बात कह सकते हैं। डीएम ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कलेक्ट्रेट स्थित एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में अधिकारियों के साथ मीटिंग भी की। इस दौरान कई एडीएम पूर्वी निधि श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
New DM of Lucknow Satyendra Singh took over Charge
आप को बता दें शुक्रवार को यूपी में 21 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था इसमें लखनऊ के जिलाधिकारी रहे राजशेखर को हटाकर उनके स्थान पर एलडीए वीसी सतेंद्र सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया था। शनिवार को लखनऊ के नए जिलाधिकारी सतेंद्र सिंह ने अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनके दरवाजे 24 घंटे खुले हैं। यदि कोई व्यक्ति कार्यालय तक नहीं पहुंच सकता है तो वह अपनी शिकायत उनसे फोन करके भी बता सकता है।
New DM of Lucknow Satyendra Singh took over Charge
उसकी समस्या का तत्काल निपटारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कहा कि जनता से सीधे संवाद करने का प्रयास किया जाएगा। समय-समय पर जनता के बीच जाकर भी उनकी समस्या सुनी जाएंगी। डीएम ने कहा कि मीडिया से भी सहयोग की आवस्यकता है मैं अपेक्षा करता हूं कि मीडिया का सहयोग मिलेगा। नए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों में तेजी आएगी। अटके पड़े कार्य शीघ्र कराये जायेंगे।

ये भी पढ़ें

image