scriptयूपी के 8.68 लाख किसानों से योगी सरकार ने खरीदा धान, ₹10,192 करोड़ किया भुगतान | UP government bought paddy from 8.68 lakh farmers paid Rs 10,192 crore | Patrika News
लखनऊ

यूपी के 8.68 लाख किसानों से योगी सरकार ने खरीदा धान, ₹10,192 करोड़ किया भुगतान

Paddy Procurement Centers सीएम योगी ने धान खरीद समीक्षा में बोले, 72 घंटे के भीतर हो जाए किसानों का भुगतान। क्रय केंद्र तक आने वाले हर पात्र किसान से धान खरीद हो, ठंड से बचाव के इंतजाम किए जाएं । उत्तर प्रदेश ने इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है।

लखनऊJan 23, 2022 / 09:14 pm

Sanjay Kumar Srivastava

cm yogi

cm yogi

विधानसभा चुनावों की गहमागहमी और कड़ाके की ठंड के बावजूद उत्तर प्रदेश में धान खरीद में तेजी से जारी है। किसानों को एमएसपी पर धान खरीद का वादा करने वाली योगी सरकार ने चालू सत्र में अब तक 8 लाख 68 हजार 232 किसानों से 55 लाख मीट्रिक टन धान खरीद कर भुगतान कर दिया गया है।
किसानों को ₹8,289.56 करोड़ का भुगतान

कृषि उत्पादन आयुक्त आलोक सिन्हा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बताया कि शुक्रवार तक प्रदेश के 73 जिलों में 4621 क्रय केंद्रों पर खरीद जारी है। इसके एवज में 8,68,232 किसानों को ₹8,289.56 करोड़ का भुगतान सीधे किसानों के बैंक खाते में कर दिया गया है। अद्यतन स्थिति के मुताबिक बकाया ₹1903.34 करोड़ का भुगतान अगले 72 घंटों में हो जाएगा।
यह भी पढ़ें

यूपी सरकार ने छह लाख किसानों से खरीदा 40.92 लाख मीट्रिक टन धान, 7381.08 करोड़ रुपए का किया भुगतान

केंद्रों पर ठंड से बचाव के इंतजाम

शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रय केंद्र पर आने वाले हर पात्र किसान से खरीद जरूर की जाए, साथ ही अगले 72 घंटों के भीतर सीधे किसानों के बैंक खाते में भुगतान कर दिया जाए। उन्होंने केंद्रों पर ठंड से बचाव के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें

यूपी के 72 जिलों में 4370 धान क्रय केंद्रों पर हो रही धान खरीद, खुशखबरी 48 घंटे के अंदर होगा भुगतान

यूपी में 70 लाख मीट्रिक टन धान का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश ने इस बार 70 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। पिछले साल यानी 2020-21 सत्र में राज्य ने करीब 67 लाख मीट्रिक टन की रिकॉर्ड धान खरीद की थी।
एमएसपी पर धान खरीद 28 फरवरी तक

राज्य में 01 अक्टूबर से धान की खरीद हो रही है और यह प्रक्रिया 28 फरवरी तक चलेगी। किसान फरवरी के अंत तक अपनी पैदावार खरीद केंद्रों पर लेजाकर बेच सकते हैं। इस बार सामान्य श्रेणी के धान की एमएसपी ₹1940 प्रति क्विंटल है जबकि ग्रेड-ए धान की एमएसपी ₹1960 रुपए तय की गई है।

Home / Lucknow / यूपी के 8.68 लाख किसानों से योगी सरकार ने खरीदा धान, ₹10,192 करोड़ किया भुगतान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो