
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में ई-चालान की व्यवस्था लागू होन के बाद यातायात विभाग की कमाई ने रफ्तार पकड़ ली है। वर्ष 2021 में सितंबर माह तक 48 लाख से अधिक वाहनों का चालान किया गया है। इस चालान से 100 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला गया है। इससे पहले भी वर्ष 2020 में ई-चालान से 100 करोड़ रुपए वसूले गए थे।
2019 से लागू की गई ई-चालन की व्यवस्था
2019 में उत्तर प्रदेश में ई-चालान की व्यवस्था लागू की गई थी जिसके बाद वर्ष 2020 में 76 लाख गाड़ियों के चालान किए गए थे जिससे 153 करोड़ रुपए वसूला गया था। ई-चालान की व्यवस्था लागू करने से जहां लोगों के बीच में यातायात नियमों को लेकर जागरूकता आई है वहीं दूसरी ओर ई-चालान की मदद से बड़े पैमाने पर चालान भी किए जा रहे हैं इससे लोगों में ट्रैफिक नियम को पालन करने पर डर भी पैदा हो रहा है।
बड़ी वसूली के पीछे बढी चालान की दर कारण
100 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली के पीछे जहां ई-चालान एक बड़ा कारण है तो वही चलान की दरों के बढ़े होने से भी वसूली की गई रकम में इजाफा हुआ है। वर्ष 2019 में सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के उल्लंघन पर वसूले जाने वाले जुर्माने की राशि को कई गुना बढ़ा दिया था।
Published on:
03 Nov 2021 09:48 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
