8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: 35 लाख युवाओं को फ्री मिलेगा टैबलेट और स्मार्टफोन, 60 लाख पहुंचा रजिस्ट्रेशन

विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत यूपी सरकार वित्तीय वर्ष 2022-23 में 35 लाख युवाओं को फ्री टैबलेट और स्मार्टफोन देने जा रही है। आइए जानते हैं कब मिलेगा टैबलेट।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Aniket Gupta

Mar 30, 2023

Vivekanand Yuva Sashaktikaran yojna

विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना

योगी सरकार के कैबिनेट ने विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत 25 लाख स्मार्टफोन और 10 लाख टैबलेट खरीदने के प्रस्ताव को पास कर दिया है। इस प्रस्ताव के अंतर्गत 35 लाख युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने वित्तीय वर्ष 2022 -23 के अनतर्गत देने का रास्ता साफ हो गया है।

60 लाख युवाओं का डाटा हो चुका है अपलोड
राज्य वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस योजना के तहत 5 वर्ष में करीब 2 करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन बांटने का लक्ष्य है। आपको बता दें कि 2022-23 वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के लिए 3600 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। इस योजना के तहत सभी शिक्षण संस्थानों को अपने विद्यार्थियों का डिटेल्स डीजी शक्ति पोर्टल पर अपलोड करना है। आपको बता दें कि अभी तक करीब 60 लाख युवाओं का डाटा अपलोड किया जा चुका है। साथ ही नोडल संस्था यूपी डेस्को ने कुल 20 लाख स्मार्टफोन टैबलेट की खरीदारी की थी और इनमें से करीब 16 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है।

सेवा मित्र पोर्टल पर रजिस्टर्ड युवाओं को भी मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि इस योजना के अंतर्गत तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को टैबलेट बांटे जाएंगे। इसके तहत स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, नर्सिंग, कौशल विकास, पैरामेडिकल सहित कई अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रमों में पढ़ रहे युवाओं को स्मार्टफोन दिए जाएंगे। इसके साथ ही सेवा मित्र पोर्टल पर रेजिस्टर्ड युवाओं को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

अगले 6 माह के भीतर मिलेगा योजना का लाभ
औद्योगिक विकास विभाग के प्रमुख सचिव नरेंद्र भूषण की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसाइस योजना के तहत इस वर्ष सभी पात्र युवाओं को आने वाले छह महीनों के भीतर स्मार्टफोन और टैबलेट वितरित कर दिए जाएंगे।