
UP Holiday List 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष यानि 2022 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। 2022 में 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश जारी किए गए हैं। 2022 में शनिवार और रविवार को कुल 7 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं।
उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार कर्मचारियों के लिए अगला साल 2022 राहत लेकर आएगा। छुट्टियों के कैलेंडर में अगले साल शनिवार और रविवार के दिन कुल 7 सार्वजनिक अवकाश पड़ रहे हैं। होली और दीपावली के पर्व पर खूब छुट्टियां मिलेंगी। साथ ही 24 अक्टूबर को दीपावली मनाने के अगले दिन ऑफिस जाना होगा।
यूपी सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से वर्ष 2022 के लिए कैलेंडर में अवकाश का जिक्र है। सरकार के राज्य कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार चार दिनों की छुट्टियां मिलेंगी। 17 मार्च को होलिका दहन, 18 मार्च को होली पड़ेगी। इसके बाद शनिवार और रविवार का अवकाश मिलेगा।
अनुसचिव उमेश कुमार के मुताबिक हिंदूं पंचांग के अनुसार 24 अक्टूबर को दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा 25 को ना होकर 26 अक्टूबर को पड़ेगा। इसलिए दिवाली के अगले दिन दफ्तर खुला रहेगा। अगले साल 2022 में 24 सार्वजनिक और 29 निर्बंधित अवकाश जारी किए गए हैं।
कैलेंडर के अनुसार महाशिवरात्रि एक मार्च, राम नवमी 10 अप्रैल, रक्षाबंधन 12 अगस्त, जन्माष्टमी 18 अगस्त, दशहरा 5 अक्टूबर, दीपावली 24 अक्टूबर, भैया दूज 27 अक्टूबर, गुरु नानक जयंती 8 नवंबर को पड़ेगा। भीमरान आंबेडकर जयंती 4 अप्रैल और बुद्ध पूर्णिमा 16 मई के दिन पड़ेगी।
वहीं मुस्लिम धर्म में 15 फरवरी को मोहम्मद हजरत अली का जन्मदिन, 3 मई को ईद उल फितर, 10 जुलाई को बकरीद, 9 अगस्त को मोहर्रम, 9 अक्टूबर को बारावफात की छु्ट्टियां रहेंगी। गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को, क्रिसमस 25 दिसंबर को पड़ेगा।
गणतंत्र दिवस - 26 जनवरी
मोहममद हजरत अली जन्मदिन - 15 फरवरी
महाशिवरात्रि - 1 मार्च
होलिका दहन - 17 मार्च
होली - 18 मार्च
राम नवमी - 10 अप्रैल
भीमराव आंबेडकर जयंती - 4 अप्रैल
गुड फ्राइडे - 15 अप्रैल
ईद उल फितर - 3 मई
बुद्ध पूर्णिमा - 16 मई
बकरीद - 10 जुलाई
मोहर्रम - 9 अगस्त
रक्षाबंधन - 12 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस - 15 अगस्त
जन्माष्टमी - 18 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती - 2 अक्टूबर
महानवमी - 4 अक्टूबर
दशहरा - 5 अक्टूबर
बारावफात - 9 अक्टूबर
दीपावली - 24 अक्टूबर
गोवर्धन पूजा - 26 अक्टूबर
भैया दूज - 27 अक्टूबर
गुरु नानक जयंती - 8 नवंबर
क्रिसमस डे - 25 दिसंबर
Published on:
23 Nov 2021 02:50 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
