
लखनऊ. यूपी में 2022 में विधानसभा चुनाव(UP Election) होने वाला हैं। उससे पहले उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर एक राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर एक बड़ी 'चुनावी महाबैठक' हो रही है, इस शो में यूपी सरकार के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह (Minister Mahendra Singh )ने पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बाढ़ स्थिति नियंत्रण में हैं। बाढ़ नियंत्रण के लिए सरकार ने शानदार काम किया।
‘जलस्तर बढ़ा है, पानी नहीं भरा है’
योगी(Yogi) सरकार मंत्री महेंद्र सिंह ने शो के दौरान कहा कि नदियों का जलस्तर जरूर बढ़ा है, लेकिन पानी कहीं नहीं भरा है। बीते तीन वर्षों में दूसरे राज्यों में बाढ़ से तबाही हुई लेकिन यूपी पूरी तरह से सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश में जनहानि-धनहानि व पशुहानि नहीं हुई है, जो जमीनों का पटाव प्रभावित होने वाला क्षेत्रफल था, वो 2015 और 2016 में 15 लाख हेक्टेयर बाढ़ से प्रभावित हुआ था, लेकिन अब राज्य बाढ़ से पूरी तरह से सुरक्षित है।
‘मानसून से पहले कर ली गई तैयारियां’
मंत्री ने कहा कि बाढ़ का काम देखता हूं, कहीं ऐसी स्थिति नहीं है। राजस्थान, मध्य प्रदेश से जो पानी आता है, जिसकी वजह से ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। यूपी में मॉनसून से पहले सभी तैयारियां की गईं, सभी आराम से सो पा रहे हैं।
गौरलतब है कि उत्तर प्रदेश के करीब दो दर्जन जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। आगरा में चंबल नदी ने हाहाकार मचा रखा है। दर्जनों गांव पूरी तरह डूब गए हैं। प्रशासन ने कई गांवों को खाली करा कर ग्रामीणों को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाया है। एसडीएम ने डीएम से मदद के लिए एनडीआरएफ बुलाने की मांग की है। उरई में हालात को काबू में करने के लिए सेना को बुलाया गया है। सेना के जवान लोगों को बाढ़ ग्रसित इलाकों से बाहर निकल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। प्रयागराज, वाराणसी और फर्रुखाबाद समेत कई जिलों में बाढ़ अपना रौद्र रुप दिखा रहा है।
Published on:
06 Aug 2021 03:44 pm

बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
