11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला दिवस पर यूपी सरकार बांटेगी महिलाओं को नौकरी, 3000 पदों पर वैकेंसी

महिला दिवस पर यूपी सरकार लेकर आ रही है महिलाओं के लिए बम्पर वैकेंसी

2 min read
Google source verification
job fair

लखनऊ. महिला दिवस यानी कि महिलाओँ के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक सम्मान का दिवस। इसे महिला दिवस के होने का लाभ ही कहेंगे कि यूपी सरकार ने महिला दिवस के दिन नौकरियां बांटने का ऐलान किया है। 8 से 10 मार्च तक जॉब फेयर का आयोजन प्रदेश में किया जाएगा। पहले दिन जितनी भी नौकरियां बांटी जाएंगी, वे सब महिलाओं के नाम होंगी। महिला और बाल विकास और पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी जॉब फेयर का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रीय कैरियर सेवा (श्रम और रोजगार मंत्रालय) के तत्वावधान में मॉडल कैरियर केंद्र, प्रशिक्षण और रोजगार निदेशालय (लखनऊ) और क्षेत्रीय रोजगार एक्सचेंज निदेशालय के साथ-साथ 8 मार्च से 10 मार्च तक नौकरी मेले का आयोजन करेगा। यह जॉब फेयर मोहनलालगंज में सूर्या ग्रुप ऑफ इंस्टिटयूशंस (Surya Group of Institutins) में आयोजित किया जाएगा।

इन पदों पर होगी नियुक्ति

जाहिर है अगर महिला दिवस के पहले दिन नौकरियां महिलाओं के नाम हैं, तो चयन में सबसे ज्यादा महिलाएं ही होंगी। कुल मिलाकर 10,973 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इनमें आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ, एजुकेशन, इंश्युरेंस, बैंकिंग, एजुकेशन, रिटेल, और हॉस्पिटेलिटी के क्षेत्र में वैकेंसी है।

ट्रेनिंग और एम्प्लॉयमेंट के डायरेक्टर राजीव यादव का कहना है कि इस तरह का काम पहले कभी नहीं किया गया। महिला दिवस पर केवल महिलाओं के लिए जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा जो कि एक तरह से उनके सम्मान का प्रतीक है। ये बहुत ही खुशी और गर्व की बात है।

महिलाओं के हिस्से इतनी वैकेंसी

कुल 10,973 पदों पर वैकेंसी है, जिसमें से 3000 पद महिलाओं के हिस्से में समर्पित है। इनमें से 51 प्राइवेट सेक्टर होंगे।

इस तरह करें रजिस्ट्रेशन

इस मेगा इवेंट का हिस्सा बनने के लिए sewayojan.up.nic.in और www.ncs.gov.in पर रजिस्टर करना होगा। इसके साथ ही कैंडिडेट को सारे डॉक्यूमेंट्स, अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, आईडी प्रूफ और डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।

जॉब फेयर में जहां रीता बहुगुणा जोशी उद्घाटन करेंगी, तो वहीं इनके अलावा मिनिस्टर मनोहर लाल मन्नू कोरी, पार्लियामेंट मेंबर जगदम्बिका पाल और लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट से ऐडिश्नल सेक्रेटरी राजेंद्र कुमार तिवारी भी मौजूद रहेंगे।

10 मार्च को मिलेंगे ऑफर लेटर

जिन कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा उन्हें ऑफर लेटर 10 मार्च को दिया जाएगा। ऑफर लेटर सेरेमनी 12 बजे शुरू की जाएगी। श्रम एवं रोजगार मंत्री स्वामी प्रसाद सफल अभ्यर्थियों को ऑफर लेटर देंगे।