25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी सरकार का फैसला, यूपी में रामनवमी की 2 दिन छुट्टी, 26 और 27 मार्च को अवकाश

Yogi Govt Ram Navami Holiday : यूपी सरकार ने रामनवमी की दो दिन छुट्टी की घोषणा की है। यूपी में अब 26 और 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा।

2 min read
Google source verification

यूपी मे रामनवमी का 2 दिन अवकाश, PC-Patrika

लखनऊ : योगी सरकार ने रामनवमी के उपलक्ष्य में दो दिन के अवकाश की घोषणा की है। उत्तर-प्रदेश में 26 और 27 मार्च को रामनवमी का अवकाश रहेगा। सरकार ने यह फैसला मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह अवकाश स्वीकृत किया है।

यूपी में इस तरह से लगातार 4 दिन का अवकाश लोगों को मिल गया। 26 और 27 को रामनवमी का अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार है, शनिवार को अधिकतर सरकारी और प्राइवेट संस्थान बंद ही रहते हैं फिर रविवार है। कुल मिलाकर यूपी में 4 दिन का अवकाश हो गया।

कब है रामनवमी

साल 2026 में राम नवमी की तिथि को लेकर कुछ लोगों में भ्रम है। दरअसल, नवमी तिथि की शुरुआत 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा। लेकिन भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल और कर्क लग्न में हुआ था, जिसे सबसे शुभ समय माना जाता है। इस वर्ष रामनवमी 27 मार्च को मनाई जाएगी और विशेष संयोग यह है कि इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग और अमृत योग भी बन रहे हैं, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ गया है।

पंडित शक्ति मिश्रा ने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:49 बजे से प्रारंभ होकर 27 मार्च को सुबह 10:07 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 26 मार्च को अष्टमी युक्त नवमी होने के कारण यह तिथि पूजन के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती है। धर्मशास्त्रों जैसे 'निर्णय धर्म सिंधु' और 'धर्म सिंधु' में भी अष्टमी युक्त नवमी का निषेध बताया गया है, जिसे विशेष रूप से विष्णु भक्तों को त्यागने की सलाह दी गई है।

जानें कब बन रहा सर्वार्थ सिद्ध योग

27 मार्च को बनने वाले शुभ योग इस पर्व को और भी खास बना रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:03 बजे से दोपहर 03:24 बजे तक रहेगा, जबकि अमृत योग सुबह 06:03 बजे से 10:07 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र, अतिगंड योग और कौलव करण का भी संयोग बन रहा है। ज्योतिष के अनुसार ये सभी योग मिलकर किसी भी धार्मिक कार्य के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं।