
लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2018 के लिए सार्वजनिक अवकाश (सरकारी छुट्टी) की सूची जारी कर दी है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी सरकारी छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, अगले साल होने वाली सरकारी छुट्टियों में 25 सार्वजनिक अवकाश (gazetted and restricted) और 30 निर्बंधित अवकाश (Restricted Holiday) होंगे।
वर्ष 2018 में होली पर चार दिन का सरकारी अवकाश रहेगा तो दिवाली पर पांच दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा अगले साल में पांच बार ऐसा होगा जब लगातार तीन दिन, तीन बार लगातार चार दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। मतलब आपके लिए करीब दर्जन भर बार ऐसे मामले आएंगे, जब परिवार संग लंबी छुट्टी मना सकेंगे।
ये है छुट्टियां की लिस्ट
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी): गणतंत्र दिवस पर तीन दिन की छुट्टी मिलेगी। क्योंकि 26 जनवरी (शुक्रवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा।
होली पर होगी चार दिन की छुट्टी : वर्ष 2018 में होली 2 मार्च (शुक्रवार) को है। एक मार्च को होलिका दहन, दो मार्च को होली, तीन मार्च को शनिवार और चार मार्च को रविवार को दफ्तर बंद रहेंगे। मतलब होली पर चार दिन परिवार के साथ इन्जॉय कर सकेंगे।
महावीर जयंती पर 4 दिन की छुट्टी : 29 मार्च दिन गुरुवार को महावीर जयंती है। 30 मार्च को गुड फ्राइडे की छुटी रहेगी, वहीं इसके बाद आने वाले दिन शनिवार और रविवार हैं, मतलब चार दिन की छुट्टी मिलेगी।
बुद्ध पूर्णिमा पर तीन दिन की छुट्टी : बुद्ध पूर्णिमा 30 अप्रैल यानी सोमवार को है। इससे पहले 29 और 28 अप्रैल को क्रमश: शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।
जन्माष्टमी पर तीन दिन बंद रहेंगे दफ्तर : जन्माष्टमी 3 सितंबर (सोमवार) को है। इससे पहले शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।
मोहर्रम पर तीन दिन की छुट्टी : मोहर्म 21 सितंबर दिन शुक्रवार को है। इसके बाद अगले दिन शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी।
दशहरे पर करें सैर सपाटा : 18 अक्टूबर दिन गुरुवार को महानवमी, 19 अक्टूबर (शुक्रवार) को दशहरा के दिन सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। अगले दिन शनिवार और रविवार के चलते सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।
दिवाली पर मिलेगी 5 दिन की छुट्टी: 7 नवंबर बुधवार को दीपावली, 8 नवंबर गुरुवार को गोवर्धन पूजा और 9 नवंबर (शुक्रवार) को भैया दूज की छुट्टी मिलेगी। इसके अलावा शनिवार और रविवार की भी छुट्टी मिलेगी। मतलब दिवाली पर आपको परिजनों संग समय बिताने के लिए पांच दिन का समय मिलेगा।
गुरुनानक जयंती पर 3 दिन का अवकाश : 23 नवंबर दिन शुक्रवार को गुरुनानक जयंती है। इसके बाद शनिवार और रविवार है। मतलब तीन ऑफिस नहीं खुलेगा।
ये भी छुट्टियां : कार्यकारी आदेश के मुताबिक, 5 जनवरी को गुरु गोविंद सिंह जयंती और 14 नवंबर को गुरु तेग बहादुर की जयंती पर भी सार्वजिनक अवकाश रहेगा।
15 सार्वजिनक अवकाश पहले ही रद्द कर चुकी है सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने 15 महापुरुषों की जयंती व बलिदान दिवस पर घोषित सार्वजनिक अवकाश पहले ही रद्द कर चुकी है। अब इनको सार्वजनिक अवकाश की सूची से हटाकर निर्बंधित अवकाश की सूची में शामिल कर लिया गया है। बता दें कि ये सभी छुट्टियां पूर्ववर्ती अखिलेश सरकार के समय घोषित की गई थीं।
Published on:
11 Nov 2017 11:43 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
