11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रामलला के दरबार में आज हाजिरी लगाएगी यूपी सरकार, सीएम योगी के साथ होंगे मंत्री और विधायक, अखिलेश ने अयोध्या जाने का ठुकराया निमंत्रण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित यूपी के सभी विधायक आज रामलला दरबार में हाजिरी लगाएंगे। मंत्री और विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से रामनगरी के लिए रवाना होंगे। वहीं, सीएम योगी राजकीय विमान से सीधे अयोध्या पहुंचेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

लखनऊ

image

Anand Shukla

Feb 11, 2024

yogi_adityanath_and_cm_yogi_111.jpg

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने सभी मंत्रियों और विधायकों के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मौजूद रहेंगे। सीएम योगी राजकीय विमान से सीधे अयोध्या पहुंचेगे। वहीं, मंत्री और विधायक लखनऊ से 10 लग्जरी बसों से रामनगरी पहुंचेंगे। सभी अतिथि हनुमानगढ़ी भी जाएंगे। इसके बाद रामलला के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। हालांकि, नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को सदन में विधानसभा अध्यक्ष के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार सीएम योगी दोपहर 12 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर राजकीय विमान से पहुंचेंगे। यहां से सड़क मार्ग से अयोध्या धाम के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी के एयरपोर्ट से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचने की संभावना है। सीएम के आने से पहले सुबह 11:30 बजे विधानसभा अध्यक्ष समेत सभी मंत्री और विधायक हनुमानगढ़ी पहुंच जाएंगे। यहां एक घंटे में सभी सदस्य बजरंग बली का दर्शन करेंगे।

इसके बाद दोपहर 12:30 बजे सीएम योगी मंत्री और विधायकों के साथ रामजन्मभूमि पहुंचेंगे। दोपहर 3:15 बजे तक सभी जन्मभूमि परिसर में ही रहेंगे। रामलला के दर्शन के बाद सभी विशिष्ट मेहमानों को परिसर में ही लंच कराया जाएगा। इसमें भी मुख्यमंत्री शामिल हो सकते हैं।

सीएम योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना

राम मंदिर जाने का सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निमंत्रण ठुकरा दिया था। इसके बाद सदन में सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा ‘‘अध्‍यक्ष जी ने आपको एक आमंत्रण दिया उसे आपने नकार दिया। अयोध्‍या आप जाना नहीं चाहते, आप अक्सर ब्रिटेन जाते हैं और आप जानते हैं कि आपके टिकट कौन बुक करता है।’’

यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या पर 2.18 करोड़ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई, डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया